खबर

चीन ने चट्टानों को काटकर बनाई 4 गुफाएं, हवा को कर रहा इसमें स्टोर, और बना रहा बिजली | china carved four caves into rock which it is using to store air and generate electricity



उतर-पश्चिमी चीन के गांसु प्रांत में दुनिया का पहला 300-मेगावाट का ‘आर्टिफिशियल-कैवर्न कंप्रेस्ड एयर एनर्जी स्टोरेज’ (CAES) पावर स्टेशन ग्रिड से जोड़ दिया गया है. यह इस टेक्निक को प्रैक्टिकल टेस्ट से निकालकर बड़े पैमाने पर इंजीनियरिंग एप्लीकेशंस में लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. ‘युआनचू नंबर 1’ (Yuanchu No 1) नाम की यह परियोजना, चीन की कंप्रेस्ड एयर एनर्जी स्टोरेज तकनीकों में विविधता लाने के लिए एक नया इंजीनियरिंग उदाहरण पेश करती है.

कंप्रेस्ड एयर एनर्जी क्या है

एक ऐसी तकनीक है जिसके जरिए अतिरिक्त बिजली का उपयोग करके हवा को उच्च दबाव पर कंप्रेस किया जाता है और उसे बाद में ऊर्जा की जरूरत पड़ने पर बिजली बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह सिस्टम काफी हद तक पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज की तरह काम करती है. जब बिजली की मांग कम होती है (जैसे रात के समय) या जब सौर और पवन ऊर्जा का उत्पादन अधिक होता है, तब बिजली का उपयोग करके एयर कंप्रेसर चलाए जाते हैं.

हवा को इकट्ठा करने के लिए चार गुफा

चीन ने अपने इस स्टेशन में चट्टानों के भीतर लगभग 110 मीटर की गहराई पर हवा जमा करने के लिए चार गुफाएं बनाई हैं. इसमें 300 मेगावाट की बिजली उत्पादन इकाई लगी है और इसकी ऊर्जा भंडारण क्षमता 1,800 मेगावाट-घंटा है. 72 प्रतिशत की ‘राउंड-ट्रिप’ दक्षता के साथ, यह सुविधा एक बार डिस्चार्ज होने पर लगातार छह घंटे तक बिजली पैदा कर सकती है. इसका अनुमानित वार्षिक बिजली उत्पादन 600 मिलियन किलोवाट-घंटा है.

कैसे बना ली है गुफा

चीनी एकेडमी ऑफ साइंसेज के ‘इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग थर्मोफिजिक्स’ की वेबसाइट पर प्रकाशित ‘चाइना इलेक्ट्रिक पावर न्यूज़’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, चट्टानों को काटकर बनाई गई कृत्रिम गुफाएं, प्राकृतिक भूमिगत भंडारण (जैसे नमक की गुफाएं) का एक विकल्प हो सकती हैं. उपयुक्त चट्टानी संरचनाएं अधिक व्यापक रूप से पाई जाती हैं, जिससे जगह चुनने में ज्यादा लचीलापन मिलता है, हालांकि इनका निर्माण खर्च काफी अधिक होता है. 

रिपोर्ट में बताया गया है कि नमक की उपयुक्त संरचनाएं मुख्य रूप से मध्य, पूर्वी और दक्षिणी चीन के कुछ हिस्सों में पाई जाती हैं. वहीं, चीन के उत्तरी क्षेत्रों में पवन और सौर ऊर्जा संयंत्र बड़ी संख्या में लगे हैं और वहां बड़े पैमाने पर ऊर्जा भंडारण की भारी मांग है, लेकिन वहां नमक की गुफाएं बनाने के लिए जरूरी भूवैज्ञानिक स्थितियां मौजूद नहीं हैं.

‘चाइना एनर्जी’ के अनुसार, गांसु परियोजना ने सितंबर में एक महत्वपूर्ण परीक्षण पड़ाव पार कर लिया. इस दौरान, भूमिगत भंडारण गुफा नंबर 4 में हवा भरने का शुरुआती परीक्षण सफल रहा. इसमें हवा का दबाव 12.63 मेगा-पास्कल तक पहुंच गया, जो बड़ी कृत्रिम गुफाओं में संपीड़ित हवा के भंडारण का एक नया रिकॉर्ड है.

यह भी पढ़ें | दुनिया में पहली बार हुआ इंसानी दिमाग के जीन में बदलाव, चीन ने वैज्ञानिकों को नौकरी से निकाला





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button