खबर

Video: जान जोखिम में डाल सातवीं मंजिल के फ्लैट में घुसा पुलिसकर्मी, सुसाइड कर रहे शख्स के हाथ से छीना जहर | surat police resscued and saved man life watch video in seventh floor apartment risking their own lives



सूरत:

गुजरात की सूरत पुलिस ने कुछ ऐसा किया है, जिससे उसकी जमकर तारीफ हो रही है. दरअसल लस्काना इलाके में सातवीं मंजिल पर एक फ्लैट अंदर से बंद था, उसमें मौजूद शख्स आत्महत्या की कोशिश कर रहा था. पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली जाल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. लेकिन पुलिस के सामने बड़ी चुनौती थी उस बंद फ्लैट के भीतर मौके पर पहुंचना. 

पुलिस ने बचाई आत्महत्या कर रहे शख्स की जान

एक पुलिसकर्मी ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी जान जोखिम में डाली और बिल्डिंग की बाहरी ग्रिल के सहारे वह सातवीं मंजिल के फ्लैट के भीतर बालकनी से दाखिल हुआ. जैसे ही पुलिस कांस्टेबल शैलेश चुडासमा अंदर पहुंचे तो देखा कि शख्स के हाथ में एक शीशी थी. वह बेड पर बैठा हुआ था. देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे उसने कुछ जहरीला पदार्थ पिया है. फिर क्या था पुलिस कर्मी ने तुरंत उसके हाथ में से वह शीशी छीनी और उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर तुरंत अस्पताल पहुंच गया. इस बीच वह शख्स गाड़ी में बेसुध पड़ा था. पुलिस की इस मुस्तैदी की जमकर तारीफ हो रही है.

जान जोखिम में डालकर फ्लैट में घुसे पुलिसकर्मी

इस घटना का एक वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने शेयर किया है, जिसमें एक शख्स फ्लैट के भीतर आत्महत्या की कोशिश करता दिख रहा है. वहीं पुलिस कांस्टेबल ने अपनी जान पर खेलकर बिल्डिंग की बाहरी ग्रिल से अंदर घुसकर वक्त रहते शख्स को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचा ली. सोशल मीडिया पर पुलिस के इस त्वरित कदम की जमकर तारीफ हो रही है. वहीं पुलिसकर्मियों की इस बहादुरी की तारीफ गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने भी की है. 

सूरत पुलिस की PCR टीम के जवानों को बधाई

उन्होंने एक्स पर पुलिसकर्मी की बहादुरी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह संवेदनशील सूरत पुलिस है. जिसने लस्काना इलाके में मानसिक तनाव की वजह से जान देने जा रहे एक युवक को नई जिंदगी दी. इंसानियत के प्रति समर्पण भाव से अपना कर्तव्य निभाने के लिए सूरत पुलिस की PCR टीम के जवानों को बधाई.

जहरीला पदार्थ पीकर जान देने की कोशिश

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पुलिसकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर वक्त रहते जान दे रहे शख्स को बचा लिया. ‘डायल 112’ टीम और फ़ायर एंड इमरजेंसी सर्विस की इस त्वरित एक्शन की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है. पता चला है कि शख्स मानसिक तनाव के चलते अपनी जान देने की कोशिश कर रहा था. जिसे पुलिस ने समय रहते बचा लिया.

ये भी पढ़ें- दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके की एक इमारत में भीषण आग, 3 की मौत, 6 को बचाया गया






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button