

घर के मंदिर में पूजा के दौरान दीपक और अगरबत्ती जलाना आम बात है. अगरबत्ती की खुशबू से पूजा स्थल का माहौल शांत और सुगंधित हो जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक साथ कितनी अगरबत्ती जलाना उचित माना जाता है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि पूजा में अगरबत्ती की संख्या से ज्यादा श्रद्धा और मन की पवित्रता का महत्व है.
एक या दो अगरबत्ती जलाना पर्याप्त
आचार्य मदन मोहन ने बताया कि घर के मंदिर में एक या दो अगरबत्ती जलाना पर्याप्त माना जाता है. भगवान को प्रसन्न करने के लिए बहुत साारी अगरबत्तियां जलाने की जरूरत नहीं होती. पूजा में दिखावे के बजाय सच्ची भक्ति को अधिक महत्व दिया गया है.
ज्यादा अगरबत्ती जलाना जरूरी नहीं
धार्मिक मान्यताओं में ऐसा कोई नियम नहीं बताया गया है कि ज्यादा अगरबत्ती जलाने से ज्यादा पुण्य मिलता है. जरूरत से ज्यादा अगरबत्ती जलाने पर धुआं बढ़ सकता है और घर के वातावरण पर इसका असर पड़ सकता है. इसलिए पूजा में संतुलन रखना बेहतर माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Mangla Gauri Vrat: तीसरा मंगला गौरी व्रत आज, जानिए पूजन का महत्व, शुभ मुहूर्त और कथा
अगरबत्ती का क्या है धार्मिक महत्व
आचार्य के अनुसार, अगरबत्ती की सुगंध पूजा के दौरान मन को शांत रखने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करती है. धार्मिक मान्यता में इसकी खुशबू को वाताावरण की नकारात्मकता कम करने से भी जोड़ा जाता है.
जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान
उन्होंने बताया कि पूजा से पहले मंदिर की सफाई करें और अगरबत्ती को सुरक्षित स्टैंड में लगाएं. जलती अगरबत्ती को कभी बिना निगरानी के न छोड़ें. बहुत ज्यादा धुआं करने वाली अगरबत्तियों से बचना भी बेहतर है.
दीपक के साथ अगरबत्ती जलाना शुभ
आचार्य ने बताया कि पूजा में दीपक और अगरबत्ती का साथ में इस्तेमाल शुभ माना जाता है. हालांकि अगरबत्ती अनिवार्य नहीं है. पूजा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा श्रद्धा और सच्ची भावना है.





