खबर

अरहर तड़का दाल की जबरदस्त रेसिपी Video, भूल जाएंगे पुराना तरीका, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग | Video Arhar Dal Tadka Recipe



हर रोज एक ही तरह की दाल खाकर हो गए हैं बोर? कुछ नया और होटल जैसा ट्राई करने का मन है, तो नीचे बताई गई यह आसान रेसिपी आपके काम आ सकती है. हाल ही में इस रेसिपी को डिजिटल क्रिएटर शानू ने अपने यूट्यूब चैनल @EatYammiecious पर शेयर की. Eat Yammiecious के 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. यह दाल इतनी स्वादिष्ट बनती है कि एक बार खाने के बाद बार-बार बनाने का मन करेगा.

देखें वीडियो…

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है, 

अरहर दाल तड़का रेसिपी | Arhar Dal Tadka Dhaba Style

सामग्री: 

दाल के लिए:

  • अरहर दाल (¾ कप)
  • चना दाल (2 बड़े चम्मच)
  • मूंग दाल (2 बड़े चम्मच)
  • पानी (4 कप)
  • तेल (1 बड़ा चम्मच)
  • काली मिर्च (10-12)
  • लौंग (2-3)
  • बड़ी इलायची (2)
  • छोटी इलायची (2)
  • दालचीनी (1 इंच)
  • तेजपत्ता (2)
  • प्याज (1 बड़ा बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर (1 पीसा हुआ)
  • अदरक (1 इंच)
  • लहसुन की कलियां (5-6)
  • हरी मिर्च (2)
  • हल्दी (½ छोटा चम्मच)
  • लाल मिर्च पाउडर (½ से 1 छोटा चम्मच)
  • धनिया पाउडर (1½ छोटा चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)

बाद में डालने के लिए:

  • टमाटर (1 बड़े टुकड़ों में कटा हुआ)
  • इमली का पानी (¼ कप)
  • काली मिर्च पाउडर (½ छोटा चम्मच)
  • गरम मसाला (¼ छोटा चम्मच)
  • हरा धनिया

तड़के के लिए:

  • देसी घी (2 बड़े चम्मच)
  • जीरा (1 छोटा चम्मच)
  • हींग (¼ छोटा चम्मच)
  • लहसुन की कलियां (4-5 स्लाइस की हुई)
  • हरी मिर्च (3-4)

बनाने का तरीका:

दाल तैयार करें:

सबसे पहले अरहर, चना और मूंग दाल को अच्छी तरह धो लें. फिर इन्हें कम से कम 15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें.

मसाला भूनें:

कुकर में तेल गर्म करें, इसमें काली मिर्च, लौंग, बड़ी और छोटी इलायची, दालचीनी और तेजपत्ता डालकर कुछ सेकंड भूनें.

अब कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक पकाएं.

अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का कुटा हुआ मिश्रण डालकर अच्छी तरह भून लें.

फिर पीसा हुआ टमाटर डालकर मसाले को पकाएं.

मसाले डालें:

हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें. मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल अलग दिखाई न देने लगे.

दाल पकाएं:

अब 4 कप पानी और भीगी हुई दालें डाल दें. कुकर का ढक्कन लगाकर मध्यम आंच पर 4 सीटी आने तक पकाएं.

स्वाद बढ़ाएं:

  • प्रेशर निकलने के बाद कुकर खोलें, इसमें कटे हुए टमाटर, इमली का पानी, काली मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालें.
  • जरूरत हो तो थोड़ा गर्म पानी मिलाएं और 5 मिनट तक उबाल लें.

तड़का लगाएं:

एक छोटे पैन में देसी घी गर्म करें, इसमें जीरा, हींग, लहसुन और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें. यह तड़का तैयार दाल में डाल दें.

सर्व करें:

अंत में बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिलाएं. गरमागरम दाल तड़का को चावल, जीरा राइस या रोटी के साथ परोसें.

इसे भी पढ़ें: हरे-भरे कबाब भूल जाएंगे, एक बार कहा लिए कच्चे पपीते के कबाब | देखें Video




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button