खबर

UPSSSC Exam Calendar 2026: यूपी में लेखपाल, फॉरेस्ट गार्ड और PET 2026 की तारीखों का ऐलान, कैलेंडर जारी | upsssc-exam-calendar-2026-released-check-pet-mains-schedule key exam dates



उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने इस साल होने वाली तमाम भर्ती परीक्षाओं के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर तमाम ग्रुप C पदों के लिए 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया है. इस कैलेंडर में भर्ती परीक्षाओं, इंटरव्यू, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) और स्किल टेस्ट की संभावित तारीखें शामिल हैं. यूपी के लाखों उम्मीदवार, जो आने वाली भर्तियों की तैयारी कर रहे हैं, वो तुरंत इस कैलेंडर का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं. 

PET की तारीख का ऐलान

आयोग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 2026 में Preliminary Eligibility Test (PET 2026) का आयोजन अक्टूबर में होना प्रस्तावित है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर रखी गई है. इसके अलावा बाकी परीक्षाओं की संभावित तारीखें भी बताई गई हैं.  

  • टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी (मुख्य परीक्षा) – 9 अगस्त 2026 
  • कंबाइंड सबऑर्डिनेट सर्विसेज (ग्रेजुएट लेवल Mains) – 23 अगस्त 2026
  • स्टेनोग्राफर हिंदी शॉर्टहैंड व टाइपिंग टेस्ट – 1 सितंबर 2026 से
  • एक्साइज कांस्टेबल मुख्य परीक्षा – 20 सितंबर 2026
  • फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा – 20 सितंबर 2026 
  • फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड (Mains) – 27 सितंबर 2026 
  • फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी मुख्य परीक्षा – 27 सितंबर 2026 
  • PET 2026 – अक्टूबर 2026 
  • प्लाटून कमांडर/हवलदार इंस्ट्रक्टर (Mains)- 22 नवंबर 2026 
  • गन्ना पर्यवेक्षक (Sugarcane Supervisor Mains) – 29 नवंबर 2026 
  • असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर (Mains) – 20 दिसंबर 2026 
  • विधान भवन गार्ड/फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा – 20 दिसंबर 2026 

वेबसाइट पर देखें पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की अन्य परीक्षाएं और इंटरव्यू की तारीखें भी इसमें बताई गई हैं. उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर इन्हें देख सकते हैं. इन परीक्षाओं में  जूनियर असिस्टेंट, लेखपाल, जूनियर इंजीनियर (सिविल), स्टेनोग्राफर, मैकेनिक, प्लंबर, ड्राफ्ट्समैन और असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर जैसी तमाम भर्तियां शामिल हैं. आयोग की तरफ से साफ किया गया है कि ये संभावित तारीखें हैं और इनमें बदलाव भी हो सकता है. 

ये भी पढ़ें – DU के दो कॉलेजों में सीधे एडमिशन का मौका, छात्रों को करना होगा ये काम




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button