खबर

UP, बिहार, महाराष्ट्र… लोकसभा में सिर्फ 6 राज्यों से होंगी 400 से ज्यादा सीटें, परिसीमन से क्या बदलेगा | Delimitation Bill State Wise Lok Sabha Seats UP Bihar Bengal Maharashtra MP Tamil nadu


नई दिल्ली:

केंद्र सरकार अगले सप्ताह संसद के विशेष सत्र में परिसीमन बिल पेश करने जा रही है. परिसीमन बिल पास हो गया, देश में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ जाएगी. साथ ही राज्यों के विधानसभाओं की भी संख्या बढ़ेगी. कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दल परिसीमन बिल का विरोध कर रही है. लेकिन केंद्र सरकार की तैयारियां बताती है कि इस बार परिसीमन बिल पास हो जाएगा. परिसीमन बिल को पास कराने के लिए केंद्र सरकार ने बीते कुछ महीनों में कई तैयारियां की. एक-एक कर विरोध कर रहे दलों की आपत्तियां दूर की गई. सांसद जुटाए गए. अब DMK, NCP शरद पवार गुट जैसी विपक्षी दलें भी इसके समर्थन में आ चुकी हैं. 

543 से बढ़कर 816 हो जाएगी कुल सीटें

परिसीमन बिल पास होने के बाद भारत में लोकसभा की सीटें 543 से बढ़कर 816 हो जाएगी.  राज्यों में भी विधानसभा की सीटें 50 फीसदी तक बढ़ जाएगी. खास बात यह है कि परिसीमन बिल पास हो गया कि 6 राज्यों को मिलाकर ही लोकसभा की 400 सीटें पार हो जाएगी. 

6 राज्यों से लोकसभा की 400 सीटें

  • उत्तर प्रदेश में अभी लोकसभा की सबसे ज्यादा 80 सीटें हैं. परिसीमन बिल पास हुआ तो यहां आंकड़ा 120 हो जाएगा
  • महाराष्ट्र में अभी लोकसभा सीटों की कुल संख्या 48 है, परिसीमन बिल पास होने के बाद यह संख्या बढ़कर 72 हो जाएगी. 
  • यूपी-महाराष्ट्र के बाद संख्या बल के नजरिए तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल होगी. बंगाल में अभी लोकसभा की कुल सीटें 42 है, जो बढ़कर 63 हो जाएगी. 
  • चौथे नंबर पर बिहार होगा. बिहार में अभी लोकसभा की कुल सीटें 40 है, परिसीमन विधेयक पास हुआ तो बिहार में यह बढ़कर 60 हो जाएगी. 
  • इसके बाद पांचवें नंबर पर तमिलनाडु होगा. जहां अभी लोकसभा की 39 सीटें है. परिसीमन बिल पास हुआ तो यहां संख्या बढ़कर 59 हो जाएगी.
  • छठे नंबर पर मध्य प्रदेश होगा. जहां अभी लोकसभा की कुल सीटें 29 है, परिसीमन के बाद यहां लोकसभा की कुल सीटें 44 होगी. 

इन 6 राज्यों से पार हो जाएगा बहुमत का आंकड़ा

ऐसे में इन छह राज्यों यूपी, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश को मिलाकर लोकसभा की सीटें 400 के पार 418 हो जाएगी. परिसीमन के बाद लोकसभा में बहुमत का आंकड़ा 408 रहेगा. ऐसे में इन छह राज्यों से बेहतर रिजल्ट पाने वाली पार्टी आसानी से सत्ता हासिल कर सकती है. 

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने परिसीमन बिल पर इस पोस्टर को साझा करते हुए बताया कि किस राज्य में कितनी सीटें बढ़ेंगी.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने परिसीमन बिल पर इस पोस्टर को साझा करते हुए बताया कि किस राज्य में कितनी सीटें बढ़ेंगी.

अर्जुन राम मेघवाल ने पोस्टर शेयर कर बताया कहां-कितनी सीटें बढ़ेंगी

इधर परिसीमन बिल को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके कहा, “दक्षिण हो या उत्तर, देश के हर राज्य की अपनी अहमियत है. विकास के साथ किसी भी राज्य के प्रतिनिधित्व का संतुलन बना रहना जरूरी है.” अर्जुन राम मेघवाल ने गृह मंत्रालय के हवाले से आंकड़े साझा किए, जिसमें बताया गया कि दक्षिण के पांच राज्यों को परिसीमन से नुकसान नहीं, बल्कि फायदा होगा. 

दक्षिण भारतीय राज्यों की चिंता दूर

अभी पांच दक्षिणी राज्यों के पास 543 लोकसभा सीटों में से 129 सीटें हैं, जो कुल सीटों का 23.76 प्रतिशत है. प्रस्तावित विस्तार के बाद 816 सीटों में से इनके पास 195 सीटें हो जाएंगी, जो कुल सीटों का 23.90 प्रतिशत होगा यानी अनुपात में बढ़ोतरी होगी. यही पैटर्न हर राज्य में अलग-अलग भी लागू होता है.

दक्षिण भारतीय राज्यों में कहां कितनी सीटें बढ़ेंगी?

  • कर्नाटक की सीटें अभी 28 हैं, जो कुल का 5.15 प्रतिशत है, परिसीमन के बाद यह 42 हो जाएगी और प्रतिशत भी 5.15 ही रहेगा. 
  • आंध्र प्रदेश की सीटें 25 से बढ़कर 38 हो जाएंगी, इनका प्रतिनिधित्व 4.60 से बढ़कर 4.65 प्रतिशत हो जाएगा. 
  • तेलंगाना की सीटें 17 से बढ़कर 26 होंगी और प्रतिशत 3.13 से बढ़कर 3.18 हो जाएगा. 
  • तमिलनाडु की सीटें 39 से बढ़कर 59 होंगी, जबकि सीटों का प्रतिशत 7.18 से बढ़कर 7.23 होगा. 
  • केरल की सीटें 20 से बढ़कर 30 होंगी और प्रतिशत 3.68 ही रहेगा.

परिसीमन बिल पास हुआ तो किस राज्य में कितनी सीटें होगी, देखें टेबल

क्र. सं. राज्य / केंद्र शासित प्रदेश वर्तमान सीटें 50% वृद्धि कुल नई सीटें
1 आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) 25 13 38
2 अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) 2 1 3
3 असम (Assam) 14 7 21
4 बिहार (Bihar) 40 20 60
5 छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh 11 6 17
6 गोवा (Goa) 2 1 3
7 गुजरात (Gujarat) 26 13 39
8 हरियाणा (Haryana) 10 5 15
9 हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) 4 2 6
10 झारखंड (Jharkhand) 14 7 21
11 कर्नाटक (Karnataka) 28 14 42
12 केरल (Keralam) 20 10 30
13 मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) 29 15 44
14 महाराष्ट्र (Maharashtra) 48 24 72
15 मणिपुर (Manipur) 2 1 3
16 मेघालय (Meghalaya) 2 1 3
17 मिजोरम (Mizoram 1 1 2
18 नागालैंड (Nagaland) 1 1 2
19 राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT Delhi) 7 4 11
20 ओडिशा (Odisha) 21 11 32
21 पुडुचेरी (Puducherry) 1 1 2
22 पंजाब (Punjab) 13 7 20
23 राजस्थान (Rajasthan) 25 13 38
24 सिक्किम (Sikkim) 1 1 2
25 तमिलनाडु (Tamil Nadu) 39 20 59
26 तेलंगाना (Telangana) 17 9 26
27 त्रिपुरा (Tripura) 2 1 3
28 उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) 80 40 120
29 उत्तराखंड (Uttarakhand) 5 3 8
30 जम्मू और कश्मीर (UT of J&K) 5 3 8
31 पश्चिम बंगाल (West Bengal) 42 21 63
32 अन्य केंद्र शासित प्रदेश (ANI, CH, DNH, DD, LKD एवं लद्दाख — प्रत्येक 1 सीट) 6 3 9
33 लोकसभा में मनोनीत सदस्य (Nominated Members) 2 ——— 2
कुल संपूर्ण योग (TOTAL) 545 272* 816*

यह भी पढ़ें – Explainer: परिसीमन 2026 से क्या बदलेगा और उत्तर से दक्षिण राज्यों के चुनाव में क्या असर पड़ेगा?




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button