खबर

सुबह उठकर भी मुझे थकान क्यों रहती है? | Why Do I Feel Tired After Waking Up reasons you feel tired After sleep



रात में 7 से 8 घंटे की नींद लेने के बाद भी सुबह उठते ही मेरे शरीर में टूटन, भारीपन और थकान महसूस होने लगती है, इसे कई दिनों से मैं इग्नोर कर रही थी. क्योंकि मुझे लगता थआ कि ये थकान सिर्फ कम नींद की वजह से होती है, लेकिन जब मैं डॉक्टर के पास गई, तो डॉक्टर ने मुझे इसके पीछे जुड़ी कई वजह बताई, जिसे जानकर मैं हैरान हो गई. यहां मैं आपके साथ इसके बारे में जानकारी शेयर कर रही हैं. इस विषय की जानकारी मुझे आरजी हॉस्पिटल्स, गगन विहार, दिल्ली की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. पारुल खुराना ने दी. उनका कहना है कि अगर ये समस्या लगातार बनी रहती है तो इसकी सही वजह जानना जरूरी है.

नींद पूरी होने के बाद भी क्यों रहती है थकान?

डॉ. खुराना कहती हैं कई बार लोग पर्याप्त घंटे सोते हैं, लेकिन उनकी नींद की गुणवत्ता अच्छी नहीं होती. बार-बार नींद टूटना, देर रात तक जागना या गहरी नींद न आना शरीर को पूरा आराम नहीं मिलने देता. ऐसे में सुबह उठने पर भी व्यक्ति थका हुआ महसूस कर सकता है.

देर रात मोबाइल इस्तेमाल भी हो सकता है कारण

डॉक्टर का कहना है कि सोने से पहले लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप या टीवी देखने की आदत नींद पर असर डाल सकती है. स्क्रीन से निकलने वाली रोशनी दिमाग को सक्रिय बनाए रखती है, जिससे नींद की गुणवत्ता खराब हो सकती है. यही वजह है कि सुबह उठने पर भी ताजगी महसूस नहीं होती.

शरीर में पोषक तत्वों की कमी

डॉ. पारुल बताती हैं कि लगातार थकान का एक बड़ा कारण शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है. आयरन, विटामिन B12 और विटामिन D की कमी होने पर शरीर में कमजोरी और ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है. ऐसे लोगों को अक्सर सुबह उठने में भी परेशानी होती है.

इन बीमारियों का भी हो सकता है संकेत

डॉ. कहती हैं कि थायराइड की समस्या, डायबिटीज और कुछ दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं भी लगातार थकान का कारण बन सकती हैं. अगर अच्छी नींद और संतुलित खानपान के बावजूद थकान बनी रहती है, तो जांच करवाना जरूरी हो सकता है.

खर्राटे और स्लीप एपनिया को न करें नजरअंदाज

अगर किसी व्यक्ति को रात में तेज खर्राटे आते हैं, नींद के दौरान सांस रुकती है या दिनभर नींद आती रहती है, तो यह स्लीप एपनिया का संकेत हो सकता है. इस स्थिति में व्यक्ति लंबे समय तक सोने के बाद भी थका हुआ महसूस कर सकता है.

थकान से बचने के लिए क्या करें?

रोजाना एक ही समय पर सोने और जागने की आदत बनाएं. संतुलित आहार लें, पर्याप्त पानी पिएं और हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधि जरूर करें. सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल और अन्य स्क्रीन से दूरी बनाना भी फायदेमंद हो सकता है.

ये भी पढ़ें – अश्वगंधा और शतावरी पाउडर के फायदे क्या हैं?




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button