

शनिवार को जॉर्जिया के बाटुमी हवाई अड्डे पर अजीब नजारा दिखा. तुर्की और इजरायल के फुटबॉल प्रेमी अचानक भिड़ गए. खराब मौसम के कारण हपोएल बीरशेबा और तुर्की क्लब बेसिकटास के समर्थक जॉर्जिया में फंस गए थे. वहीं दोनों आपसे में गुत्थम-गुत्था हो गए. सुरक्षा कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से दोनों को अलग-थलग किया. दोनों खेल प्रेमियों की तपिश कुछ वैसी ही थी जैसी भारत-पाकिस्तान के मैचों के दौरान देखने को मिलती है.
हाथापाई तक नौबत पहुंची
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तुर्की के प्रशंसकों ने झंडे लहराए और इजरायलियों पर तंज कसे. इसके जवाब में बीरशेबा के समर्थकों ने इजरायल का झंडा लहराया, जिससे वहां हंगामा मच गया. हाथापाई की नौबत आने से पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव किया. इस घटना के दौरान, बेसिकटास के प्रशंसकों ने इजरायल विरोधी नारे भी लगाए. बताया जा रहा है कि हापोएल बीयरशेवा के किसी भी खिलाड़ी या स्टाफ सदस्य का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं था, क्योंकि उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच एक अलग कमरे में रखा गया था.
टीम की फ्लाइट को इजरायल के समय के अनुसार दोपहर में रवाना होना था, लेकिन खराब मौसम के कारण सुबह से ही उड़ानों के शेड्यूल में बाधा आती रही. हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में तुर्की प्रशंसकों की मौजूदगी के कारण, स्थानीय पुलिस ने इजरायली टीम को अलग तो कर दिया, लेकिन वे टर्मिनल के अंदर समर्थकों के बीच होने वाली झड़पों को नहीं रोक सके.
देखें हंगामे का वीडियो
इजरायली और तुर्की टीमों के बीच गुरुवार को होने वाला यह मैच जॉर्जिया में खेला जा रहा था. ऐसा इसलिए था क्योंकि 7 अक्टूबर के नरसंहार के बाद से तुर्की के फुटबॉल क्लबों ने अपने घरेलू मैदान पर इजरायली टीमों की मेजबानी नहीं की है. स्टेडियम में तुर्की प्रशंसकों द्वारा दंगा करने और जॉर्जियाई सुरक्षा बलों के साथ भिड़ जाने के कारण इस मैच को कुछ समय के लिए रोक दिया गया.
मैच में हिंसा भड़क गई
मैच में लगभग 20,000 तुर्की प्रशंसक मौजूद थे, जिससे बेसिकटास के लिए बिल्कुल घरेलू मैदान जैसा माहौल बन गया, लेकिन बाद में यहां हिंसा भी भड़क गई. वहीं, कड़ी सुरक्षा के बीच लगभग 400 हापोएल बीयरशेबा समर्थक भी मौजूद थे, जिन्हें तुर्की प्रशंसकों से अलग रखा गया था. इजरायली फुटबॉल प्रशंसक इस हिंसा में शामिल नहीं थे.
मैच से पहले, तुर्की समर्थकों ने बटुमी की सड़कों पर मार्च निकाला, जिसमें वे फिलिस्तीनी झंडे लहरा रहे थे और इजरायल विरोधी नारे लगा रहे थे. मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया. तनाव तब चरम पर पहुंच गया जब लगभग 21वें मिनट में साइडलाइन के पास बेसिकटास के मिडफील्डर सालिह ओज़कान और हापोएल बीयरशेबा के कोच रैन कोज़ुच के बीच हल्की टक्कर हो गई. इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के बीच तीखी बहस और टकराव शुरू हो गया. बाद में मैच फिर से शुरू हुआ और बेसिकटास ने 2-1 से जीत दर्ज की.
यह भी पढ़ें | दुबई में फ्लैट या विला है तो संभल जाएं! एक भारतीय को किराए के चक्कर में हो गई सजा, मगर फिर हुआ बरी





