खबर

UGC NET जून 2026 परीक्षा का देखें पूरा शेड्यूल, एडमिट कार्ड किसी भी समय हो सकते हैं जारी | UGC NET June 2026 exam schedule admit cards out released at time


UGC NET जून 2026 परीक्षा का देखें पूरा शेड्यूल, एडमिट कार्ड किसी भी समय हो सकते हैं जारी

22 जून से शुरू हो रहा है एग्जाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) UGC NET जून 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी समय जारी कर सकती है. यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) जून 2026 के एडमिट कार्ड को ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा. जो भी उम्मीदवार ये एग्जाम देने जा रहे हैं, वो ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे. बता दें कि ‘एडवांस एग्ज़ाम सिटी इंटिमेशन स्लिप’ पहले ही 10 जून, 2026 को जारी कर दी गई थी. इस सिटी स्लिप पर एग्जाम का सेंटर किसी शहर में है, इसकी जानकारी दी गई थी. वहीं एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम दिया गया होगा. एग्जाम वाले दिन एडमिट कार्ड के आधार पर ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर “Download Admit Card” वाले नोटिफिकेशन को होगा, जो कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद एक्टिव होगा. इस लिंक पर क्लिक कर दें.
  3. लॉगिन की जानकारी जैसे- एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड डालें.
  4. सबमिट और प्रिंट करें.
  5. एडमिट कार्ड स्कीन पर आ जाएगा.

22 जून से है एग्जाम

UGC NET जून 2026 परीक्षा 22 जून से शुरू होने जा रही है, जो 30 जून 2026 तक चलेगी. ये परीक्षा CBT मोड पर होगी. कुल दो शिफ्टों में ये एग्जाम होगा. पहली शिफ्ट सुबह 09:00 बजे से शुरू होगी और दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी. वहीं शिफ्ट 2  दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक होगी. एग्जाम की कुल अवधि 3 घंटे होगी. पहली शिफ्ट के उम्मीदवारों को सुबह 07:15 बजे से एग्जाम सेंटर में प्रवेश मिलना शुरू हो जाएगा. एग्जाम सेंटर के गेट 7:30 बजे तक खुलेंगे, जबकि शिफ्ट 2 के गेट दोपहर 01:15 बजे से 01:30 बजे तक खुलेंगे.

ये भी पढ़ें- NEET-UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होने के कुछ ही घंटों में वेबसाइट हुई क्रैश, स्क्रीन पर दिख रहा ब्लैंक पेज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button