खबर

‘पैसे कम पड़ रहे हैं’ 72 की उम्र में TV एक्ट्रेस अनीता कंवल ने शेयर किए घर के हालात, बोलीं- काम करना चाहती हूं | 72 year old TV actress Anita Kanwal says My Funds Are Running Low Opens Up About Financial Struggles



नई दिल्ली:

सीनियर एक्ट्रेस अनीता कंवल ने बताया है कि उनकी सेविंग्स शायद एक साल और चल पाएंगी. अब वह जल्द ही काम पर लौटना चाहती हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनकी मेंटल हेल्थ के लिए भी काम करना जरूरी है. हालांकि उनके बच्चे फाइनेंशियली उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं लेकिन अनीता उन पर डिपेंडेंट नहीं रहना चाहतीं. वह इतना कमाना चाहती हैं कि अपना खर्च खुद उठा सकें और जरूरत पड़ने पर दूसरों की भी मदद कर सकें.

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि बढ़ती महंगाई के चलते अपने खर्चों को संभालना मुश्किल हो गया है. इन चैलेंजेस के बावजूद वह काम करते रहना चाहती हैं और अपने बच्चों पर निर्भर रहने के बजाय फाइनैंशियली डिपेंडेंट रहना चाहती हैं. विक्की लालवानी के साथ एक इंटरव्यू में अनीता कंवल ने बताया, “मुझे कमाने की जरूरत है. हो सकता है कि मैं 10 या 20 साल और जिंदा रहूं, तो मैं क्या करूंगी? मैं एक सुंदर घर में रहती हूं, जिसे कुछ हद तक मेरे माता-पिता ने बनवाया था, और बाकी के लिए मैंने लोन लिया था जिसे मैंने चुका दिया है तो यही मेरी एकमात्र प्रॉपर्टी है. मेरे पास थोड़ी सेविंग्स भी है, जो मुझे पता है कि एक साल में खत्म हो जाएगी, इसलिए मुझे काम की जरूरत है. मेरे पास पैसे कम पड़ रहे हैं.”

उन्होंने बताया कि उनके बच्चे अक्सर उनके बारे में परेशान रहते हैं और उनकी मदद करने के लिए तैयार रहते हैं. ऐसे हालात में उन्हें अपने दादाजी की दी हुई सलाह याद आती है, जो उन्होंने तब दी थी जब वह बच्ची थीं. उनके दादाजी हिमाचल प्रदेश के एक किसान थे, जिनका मानना ​​था कि इंसान को हमेशा दूसरों की मदद करने की कोशिश करनी चाहिए, न कि दूसरों से मदद मांगनी चाहिए.

उन्होंने कहा, “मैं कभी ऐसी सिचुएशन में नहीं आना चाहती जहां मुझे अपने बच्चों पर निर्भर रहना पड़े या उनसे कुछ मांगना पड़े. मैं हमेशा की तरह उन्हें कुछ न कुछ देना चाहती हूं. वे कभी-कभी पूछते हैं ‘मां, आप अभी भी हमें जन्मदिन के तोहफे क्यों देती हैं?’ जब वे ऐसा कहते हैं तो मुझे बुरा लगता है, क्योंकि मुझे दूसरों को कुछ देने में खुशी मिलती है. मैं ऐसी ही रहना चाहती हूं.” अनीता कंवल का कहना है कि वह अपने खर्चों की प्लानिंग बहुत सोच-समझकर करती हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई ने खर्चों को संभालना मुश्किल कर दिया है. इसके अलावा, उन्हें उन लोगों का भी ध्यान रखना पड़ता है जो उनके लिए काम करते हैं. अनीता को इस बात का दुख है कि इंडस्ट्री के कई युवा लोग उनके पुराने काम के बारे में नहीं जानते. 

यह भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित को ‘माया’ बनाने के लिए मनीष मल्होत्रा के 54 डिजाइन हुए रिजेक्ट, डायरेक्टर को पसंद आई सिर्फ सिंपल सलवार-कमीज

उन्होंने यह भी बताया कि कभी-कभी उन्हें ऐसे रोल ऑफर किए जाते हैं जो उनसे कहीं ज्यादा कम उम्र की महिलाओं के लिए होते हैं. हालांकि, उन्होंने यह साफ कर दिया कि उन्हें काम की कोई सख्त जरूरत नहीं है, बल्कि वह चाहती हैं कि लोग उनके एक्सपीरियंस और टैलेंट को पहचानें. ऑडिशन देने और कास्टिंग डायरेक्टर से मिलने के बावजूद उन्हें अब तक एक्टिंग का कोई बड़ा ऑफर नहीं मिला है.






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button