खबर

Taurus Tarot Card Rashifal: रिश्तों में आएगी मिठास, बड़े काम की सफलता से बढ़ेगा आत्मविश्वास | Tarot Card 30 September 2026 Taurus Vrishabh Tarot Card daily future predictions


Taurus Tarot Card Rashifal: रिश्तों में आएगी मिठास, बड़े काम की सफलता से बढ़ेगा आत्मविश्वास

Taurus Aaj Ka Rashifal 30 September 2026 | Vrishabh Tarot Card Horoscope Today

Photo Credit: NDTV

Taurus Tarot Card Horoscope 30 September 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: नए मकान में गृह प्रवेश की तैयारी कर सकते हैं. मेहमानों के आगमन से परिवार में उत्साह नजर आएगा. करीबी संबंधियों के साथ समय बिताने से रिश्तो में गर्माहट आएगी.परिवार की महिलाएं घर को व्यवस्थित करने में घर के सदस्यों की मदद ले सकती हैं. इस समय किसी के बातों को लेकर कोई गलत प्रतिक्रिया ना दे. सभी की अपेक्षाओं को पूरा करना आसान काम नहीं है. इसलिए व्यर्थ का तनाव ना लें. 

व्यवसायिक/ Professional

किसी बड़े प्रोजेक्ट की सफलता से उच्च अधिकारियों की प्रशंसा प्राप्त हो सकती है.कार्यस्थल पर किसी बड़े कार्यक्रम की जिम्मेदारी मिल सकती है. इस जिम्मेदारी का निर्वाह पूरी ईमानदारी और समझदारी से करें. इस समय नए लोगों से मुलाकात आपकी प्रोफेशनल पहचान को बढ़ा सकती है.पुराने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. सहयोगियों से कार्य को आगे बढ़ाने में मदद ले सकते हैं.यदि कोई आपसे मदद की अपेक्षा रखता है. तो उसकी उम्मीद को व्यर्थ न जाने दें.अपनी क्षमता के अनुसार उसकी मदद अवश्य करें . 

स्वास्थ्य/Health

कार्य की अधिकता के चलते आराम के समय में कटौती हो सकती है. घर के कामों में सक्रिय रहने के कारण पैरों में हल्का दर्द महसूस कर सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance

किसी मित्र के शुभ अवसर पर उसे प्यारा-सा उपहार दे सकते हैं.प्रिय के लिए कीमती उपहार ले सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship

पुराने कार्यस्थल के किसी सहयोगी से अचानक मुलाकात हो सकती है. इस मुलाकात से रोमांचित हो सकते हैं.
 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button