मध्य प्रदेश

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुए मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक स्थल, सीएम ने दी बधाई


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की पुरासंपदा को वैश्विक पहचान मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उदयगिरि गुफाएं, बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला और चंबल घाटी के मंदिर समूह को यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में स्थान मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक पहचान मिल रही है. 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों को भी विश्व पटल पर पहचान मिल रही है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को विश्व धरोहर के रूप में पहचान मिली है. निश्चित ही हर्ष और गर्व का विषय है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी मध्यप्रदेशवासी  मिलकर अपनी विरासत के संरक्षण, संवर्धन और उसे विश्वभर तक पहुंचाने के संकल्प को अधिक मजबूत करें.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button