
जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में हिमाचल प्रदेश का नाम रौशन करने वाले पदक विजेताओं को हिमाचल सरकार ने इनाम देने की घोषणा की है. प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की है. सीएम सुक्खू ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं को भारी भरकम राशि देने के साथ-साथ उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ने हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है. उनकी उपलब्धियां प्रदेश के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी. सभी पदक विजेताओं, उनके परिवारों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को बधाई एवं शुभकामनाएं.
जापान के आइची नागोया में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए लगभग 5.33 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।
– भारतीय महिला कबड्डी टीम के स्वर्ण पदक विजेता हिमाचल के पुष्पा राणा, रितु नेगी, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को… pic.twitter.com/jLN4eEcNNE
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) September 28, 2026
किस खिलाड़ी को कितना इनाम?
मुख्यमंत्री ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम की महिला खिलाड़ी पुष्पा राणा, रितु नेगी, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को 33-33 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी. कबड्डी खिलाड़ियों को कुल 1.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी.
वहीं, पुरूषों की मैराथन प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता सावन बरवाल को 2.50 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी. महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता सीमा कुमारी को 1.50 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी. प्रदेश सरकार द्वारा इन खिलाड़ियों को कुल 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी.
‘पंचायत चुनाव से सहमे CM सुक्खू, खोज रहे सुरक्षित सीट’, जयराम ठाकुर का निशाना
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता को मिलेंगे 5 करोड़
CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश सरकार ने पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है. ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक के लिए 5 करोड़ रुपये, रजत के लिए 3 करोड़ रुपये और कांस्य पदक के लिए 2 करोड़ रुपये प्रदान किए जा रहे हैं.
किस खेल के विजेता के लिए कितनी राशि?
उन्होंने कहा कि एशियाई एवं पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण के लिए 4 करोड़ रुपये, रजत के लिए 2.50 करोड़ रुपये और कांस्य के लिए 1.50 करोड़ रुपये की सम्मान राशि का प्रावधान किया है. राष्ट्रमंडल एवं पैरा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक के लिए 3 करोड़ रुपये, रजत के लिए 2 करोड़ रुपये और कांस्य पदक के लिए 1 करोड़ रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जा रहे हैं.
खिलाड़ियों को मिलेगी यात्रा की सुविधा
उन्होंने कहा कि प्रदेश से बाहर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए यात्रा संबंधी सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की गई है. 200 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले खिलाड़ियों को एसी 3-टियर ट्रेन का किराया दिया जा रहा है, जबकि 200 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वाले खिलाड़ी हवाई यात्रा में इकोनॉमी क्लास टिकट के लिए पात्र हैं.
CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छात्रों से किया संवाद, रिसर्च पर दिया जोर