मध्य प्रदेश

PM मोदी से मिले CM मोहन यादव, ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ का दिया न्योता


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार (1 अक्तूबर) को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आत्मीय भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर मध्यप्रदेश में जारी विकास कार्यों, जनकल्याणकारी पहलों, उपलब्धियों, निवेश और प्रदेश की प्रगति से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्रधानमंत्री मोदी को दी.

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2027 में मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया. उन्होंने प्रदेश में निवेश के लिए तैयार किए जा रहे अनुकूल वातावरण, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की. 

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ से पीएम को कराया अवगत

उन्होंने प्रदेश में प्रारंभ की गई ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ के संबंध में भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 17 सितंबर से प्रदेश में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्रदेशभर में आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रधानमंत्री  मोदी को दी. उन्होंने अभियान के माध्यम से जनभागीदारी, सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न आयोजनों के बारे में अवगत कराया.

सीएम ने सोशल मीडिया पर शेयर की मुलाकात की तस्वीर

सीएम मोहन यादव ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. इसमें उन्होंने लिखा, “आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से आत्मीय भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्‍त किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए आमंत्रित किया. उन्हें प्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया. 

सीएम ने प्रधानमंत्री को मध्यप्रदेश में विभिन्न योजनाओं में हुई प्रगति, ‘किसान कल्याण वर्ष 2026’ में किसानों के हित में लिए गए निर्णयों, बलराम कृषि महोत्सव, सांदीपनि विद्यालयों की उपलब्धियों एवं सुगम परिवहन योजना के संबंध में भी जानकारी प्रदान की.”

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त, अधिकारी ने क्या बताया?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button