खबर

फ्लाईदुबई हमले में इजरायल की बड़ी चूक: बैन के बाद भी धड़ाधड़ तेल अवीव पहुंच रहे थे ओमानी पायलट | Before flydubai attack, dozens of Omani pilots flew to Tel Aviv despite ban report



तेल अवीव:

दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में जो कुछ हुआ, उससे पूरी दुनिया एक नई सुरक्षा चिंता डूब गई है. किसी ने सोचा भी नहीं था कि कॉकपिट में बैठे दो पायलटों में एक दूसरे पर जानलेवा हमला कर विमान को कंट्रोल कर हाईजैक करने की साजिश रचेगा. अगर ओमानी को-पायलट अपनी साजिश में सफल हो जाता तो आज पूरी दुनिया में भारी उथल-पुथल मच जाती. लेकिन भारतीय पायलट स्मित मच्छार और कुछ यात्रियों की बहादुरी ने इस खौफनाक साजिश को विफल कर दिया. अब इस घटना की जांच जारी है. शुरुआती जांच में इजरायल की ओर से एक बड़ी चूक सामने आई है. 

बैन के बाद भी तेल अवीव जा रहे थे ओमानी पायलट

रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाईदुबई पर हमले से पहले ओमान के दर्जनों पायलटों ने बैन के बावजूद तेल अवीव के लिए उड़ान भरी थी. रिपोर्ट की माने तो इजरायली सुरक्षा एजेंसियां ​​दुश्मन देशों के पायलटों के तेल अवीव उड़ान भरने पर लगे बैन को लागू करने में लापरवाह थीं. फ्लाईदुबई की फ्लाइट पर बुधवार को हुए हमले से यह कमी सामने आई.

ओमान के इजरायल के साथ अच्छे संबंध नहीं

मालूम हो कि ओमान के इजरायल के साथ अच्छे संबंध नहीं हैं. 2020 में इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच राजनयिक संबंध स्थापित करने वाले ‘अब्राहम समझौते’ के तहत अगर किसी देश के इजरायल के साथ संबंध नहीं हैं, तो उस देश के पायलट इज़राइल के लिए उड़ान नहीं भर सकते.

ओमान के पायलटों को इजरायल जाने पर रोक

लेकिन इस नियम के बावजूद, चैनल 12 न्यूज ने रिपोर्ट दी है कि इजरायल ने हाल के वर्षों में ओमान के दर्जनों पायलटों को इज़राइल के लिए उड़ान भरने की अनुमति दी है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इजरायल ने इस पाबंदी की निगरानी का काम छोड़ दिया और विदेशी एयरलाइंस पर इसे लागू करने का भरोसा किया.

पायलटों के बैकग्राउंड की नहीं हुई प्रॉपर जांच

रिपोर्ट में कहा गया है कि शिन बेट सुरक्षा सेवा ने फ्लाईदुबई के पायलटों की पृष्ठभूमि की कभी जांच नहीं की. उन्होंने बस एयरलाइन से यह कहा था कि वे उन देशों के पायलटों को काम पर न रखें जिनके इज़राइल के साथ संबंध नहीं हैं. वहीं, परिवहन मंत्रालय ने नेटवर्क को दिए एक बयान में कहा कि शिन बेट ने फ्लाईदुबई से जुड़े खतरों के बारे में कभी कोई खास चेतावनी जारी नहीं की, सिवाय सामान की जांच बढ़ाने के.

अब पाबंदियों पर सख्ती से होगा अमल 

नेटवर्क ने एयरलाइन इंडस्ट्री के एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से कहा, “शिन बेट के पास यह जानने के सभी साधन हैं कि दुबई एयरलाइन के पायलट कौन हैं, लेकिन उन्होंने बस आंखें मूंद लेना बेहतर समझा.” “इजरायल में उन्हें उम्मीद थी कि एयरलाइन काफी भरोसेमंद होगी, इसलिए उन्होंने हाल के वर्षों में कोई समीक्षा नहीं की.” अब फ्लाईदुबई की घटना के बाद इन पाबंदियों को सख्ती से अमल में लाने की जरूरत पर चर्चा हो रही है. 

यह भी पढ़ें – FlyDubai फ्लाइट का हमलावर को-पायलट UAE को हैंडओवर, ट्रंप ने जताई ईरानी एजेंट की आशंका


 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button