

समय रहते डाउनलोड कर लें अपना एडमिट कार्ड
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रविवार को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर NEET UG री-एग्जाम 2026 के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए हैं. जो भी उम्मीदवार 21 जून को होनेवाली नीट-यूजी परीक्षा देने जा रहे हैं, वो neet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. ये एग्जाम करीब 20 लाख स्टूडेंट्स देने जा रहे हैं, ऐसे में neet.nta.nic.in पर हेवी ट्रैफिक आ रहा है. अगर आपको neet.nta.nic.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी तरह की कोई दिक्कत हो रही है, तो आप नीचे बताए गए ऑप्शन की मदद से भी NEET UG 2026 री-एग्जाम का एडमिट कार्ड एक्सेस कर सकते हैं.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा उमंग ऐप और डिजिलॉकर के जरिए भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं. वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने पर नीचे बताए गए ऑप्शन अच्छा विकल्प हैं.
उमंग ऐप से कैसे डाउनलोड करें NEET UG री-एग्जाम 2026 के एडमिट कार्ड
- अपने फोन में UMANG ऐप डाउनलोड कर लें, Play Store या App Store से इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है.
- ऐप को खोलकर सबसे पहले मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके रजिस्टर करें.
- लॉग इन करके NTA सर्च करें. आपको NEET UG 2026 एडमिट कार्ड लिखा हुआ दिखएगा.
- इसपर क्लिक कर दें .एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालें.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करके सेव कर लें.
DigiLocker के ज़रिए NEET UG 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- digilocker.gov.in पर जाएं.
- लॉग इन करें. लॉग इन के लिए मोबाइल नंबर या यूज़रनेम का इस्तेमाल करें.
- “Search Documents” सेक्शन दिखेगा, इसपर National Testing Agency सर्च करें.
- NEET Admit Card 2026 लिखा हुआ दिखेगा, इसपर क्लिक कर दें.
- NEET 2026 एप्लीकेशन नंबर और परीक्षा का साल डालें.
- स्क्रीन पर दिख रहे एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें.
ये भी पढ़ें- NEET री-एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, डाउनलोड करने से पहले इस बात का जरूर रखें ख्याल





