

VIRAL VIDEO: जब आप रफ्तार को जुनून बना लेते हैं, तो रास्ते खुद-ब-खुद खूबसूरत कहानियों में बदल जाते हैं. ब्रिटिश यूट्यूबर डार्सी ने अपने पिता के साथ मिलकर कुछ ऐसा ही रोमांचक सफर तय किया है. उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दक्षिण भारत के भीतरी इलाकों को नापा और इस यात्रा का एक बेहद खूबसूरत वीडियो Hidden India 🇮🇳 A World Few Ever See! टाइटल से शेयर किया है. यह कहानी किसी बनावटी दुनिया की नहीं, बल्कि भारत के उस असली ग्रामीण जीवन की है जो आज भी अपनी सादगी से दिल जीत लेता है. यूट्यूबर डार्सी और उनके पिता के यूट्यूबल चैनल Mr Darcy & The Ol’ Man – Extra Mile पर भारत से जुड़ी अपनी जर्नी शेयर की है बाइक से दोनों ने दो हजार किमी का सफर तय किया है.
“ऐसे जंगल कभी नहीं देखे”
यूट्यूबर डासी और उनके पिता सफर के दूसरे दिन की शुरुआत कर्नाटक के एक छोटे से कस्बे ‘हलाल’ से करते है. डार्सी बताते हैं कि सुबह के वक्त हल्की ठंड थी, लेकिन जैसे ही उन्होंने सड़क किनारे एक छोटी सी दुकान पर रुककर गरमा-गरम मीठी चाय पी, बदन में फुर्ती आ गई. इसके बाद शुरू हुआ असली रोमांच. दोनों ने अपनी मोटरसाइकिलें घने जंगलों और संकरे रास्तों की तरफ मोड़ दीं. डार्सी के मुताबिक, उन्होंने अपनी जिंदगी में इतना विशाल और खूबसूरत जंगल पहले कभी नहीं देखा था.
खेतो के नजारे देखकर खुश हुए यूटयूबर
जंगल से बाहर निकलते ही मैदानी इलाकों में खेती-किसानी के खूबसूरत नजारे दिखने लगे. डार्सी भारत के इस पारंपरिक तरीके को देखकर दंग रह गए. यहां लोग आज भी अपने हाथों से, बिना किसी बड़ी मशीनरी के, खेतों में पसीना बहाते हैं. रास्ते में एक ट्रैक्टर नाले में झुका हुआ दिखा, तो पूरा गांव उसकी मदद के लिए इकट्ठा हो गया. यही भारत की असली ताकत है आपसी भाईचारा.
सड़क किनारे गेहूं और मक्के की फसल को सूखते देखना और लोगों को हाथ से काम करते देखना डार्सी को एक अलग ही दुनिया में ले गया. उनका मानना है कि जहां पश्चिम में एक ट्रैक्टर सैकड़ों एकड़ जमीन संभालता है और लोगों के रोजगार छीन लेता है, वहीं भारत की यह ‘सस्टेनेबल’ यानी पर्यावरण के अनुकूल खेती लोगों को रोजगार देती है और जमीन से जोड़े रखती है.
यह भी पढ़ें | भारत के रंग में रंगे ब्रिटिश बाप-बेटे, बाइक पर किया 2000 किमी का सफर; बोले- ये एक्सपीरियंस नहीं भूलेंगे
सस्ता और लजीज खाना
सफर की थकान के बाद जब दोपहर के खाने की बारी आई, तो यूट्यूबर बाप-बेटे भारत में खाने की कीमतों को देखकर हैरान रह गए. जहां ब्रिटेन में एक वक्त का खाना जेब खाली कर देता है, वहीं भारत के एक छोटे से ढाबे पर मात्र 150 रुपये में चिकन थाली और 40 रुपये में चिकन मसाला मिल गया. यह देखकर उन्होंने कहा कि भारत न केवल सुंदर है, बल्कि बेहद किफायती भी है.
यह भी पढ़ें | ट्रेन में विदेशी यूट्यूबर को मिला ‘मां का प्यार’, भारतीयों की मेहमाननवाजी देख बोला- ये लोग बड़े प्यारे हैं
वीडियो देखकर लोगों ने सराहा
वीडियो देखकर दर्शकों ने यूट्यूबर की वीडियो के बहुत पसंद किया. ग्रामीण इलाकों की सादगी ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आधुनिक सुख-सुविधाओं और शहरी आपाधापी से दूर, प्रकृति के करीब रहने वाले ये ग्रामीण अपनी सीमित आय में भी बिना किसी शिकायत के कितने खुश और संतुष्ट हैं. कई लोगों ने इसे ‘सच्ची अमीरी’ करार दिया है. यूट्यूबर ने स्पष्ट किया कि जिसे बाहरी दुनिया अभाव समझती है, वह वास्तव में शानदार जीवन है.
यह भी पढ़ें | भारतीय ट्रेन की फर्स्ट एसी प्राइवेट बर्थ में ब्रिटिश यूट्यूबर ने किया सफर, बोला- ‘ये मैंने क्या देख लिया’





