खबर

करवा चौथ पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी, सीएम ने किया ऐलान, स्कूल-कॉलेज भी बंद | Karwa Chauth 2026 Holiday Men Also Get Chhuti in Himachal Schools Colleges will also remain Closed


करवा चौथ पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी, सीएम ने किया ऐलान, स्कूल-कॉलेज भी बंद

Karwa Chauth Holiday: सरकार ने करवा चौथ पर महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी छुट्टी देने की घोषणा की है.

NDTV

Karwa Chauth Holiday: करवा चौथ पर महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी छुट्टी मिलेगी. मुख्यमंत्री ने इस बात की घोषणा की है. इस साल करवा चौथ का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. जिसके लिए हर परिवार में तैयारियां शुरू हो चुकी है. आम तौर पर इस त्योहार में महिलाओं को छुट्टी मिलती है. लेकिन हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए करवा चौथ पर पुरुषों को भी छुट्टी देने का ऐलान किया है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को इस बात की घोषणा की है. मालूम हो कि इससे पहले हिमाचल में रक्षाबंधन पर भी पुरुषों को छुट्टी दी गई थी. 

महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी करवाचौथ की छुट्टी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने करवा चौथ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को एक विशेष तोहफा दिया है. राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए करवा चौथ के दिन केवल महिलाओं को मिलने वाले अवकाश के दायरे को बढ़ा दिया है. अब महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी इस दिन छुट्टी का लाभ मिलेगा.

29 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश

मुख्यमंत्री द्वारा की गई इस नई घोषणा के बाद आगामी 29 अक्तूबर को करवा चौथ के दिन पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. इससे पहले इस त्योहार पर मुख्य रूप से केवल महिला कर्मचारियों को ही छुट्टी दी जाती थी, लेकिन अब सरकार के इस कदम से पति-पत्नी दोनों एक साथ घर पर रहकर इस पर्व को मना सकेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

स्कूल-कॉलेज भी बंद

सरकार की इस घोषणा के अनुसार 29 अक्तूबर को करवा चौथ के अवसर पर प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय पूर्ण रूप से बंद रहेंगे. इसके अलावा, राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों तथा कॉलेजों में भी सभी के लिए छुट्टी घोषित की गई है. सरकार के इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मियों को त्योहार के दिन घर पर समय बिताने का मौका मिलेगा.

यह भी पढे़ं – Karwa Chauth 2026: 28 या 29 अक्टूबर कब है करवा चौथ? नोट कर लें पूजा से लेकर बायने तक की जरूरी सामग्री लिस्ट




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button