खबर

NEET UG में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत इन राज्यों ने किया टॉप, देख लीजिए पूरी लिस्ट | neet-ug-result-2026-out-punjab-haryana-rajasthan-state-toppers-list


NEET UG में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत इन राज्यों ने किया टॉप, देख लीजिए पूरी लिस्ट

इस साल परीक्षा में शामिल हुए 20 लाख छात्रों में से 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं.

NEET UG Result 2026 out : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने  नीट यूजी 2026 का रिजल्ट  आज कर दिया है. बता दें कि इस साल मेडिकल प्रवेश परीक्षा में देश भर के करीब 20 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे, जिनमें से 11.21 लाख कैंडिडेट्स ने सफलता हासिल की है. अब स्टूडेंट अपना स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं. इस बार के नतीजों में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत 8 राज्यों के स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 17 रैंक में जगह बनाई है. तो आइए  एक नजर डालते हैं उन 8 राज्यों पर.

टॉप 17 रैंक में इन 8 राज्यों ने मारी बाजी

  1. पंजाब
  2. हरियाणा
  3. राजस्थान
  4. उत्तर प्रदेश
  5. महाराष्ट्र
  6. बिहार 
  7. तमिलनाडु 
  8. और तेलंगाना से हैं.
बता दें कि देश के सबसे कठिन मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट नीट में टॉप 17 रैंक में अपनी जगह बनाने वाले इन राज्यों के स्टूडेंट्स ने 705 से अधिक नंबर हासिल किए हैं.

 58% से ज्यादा छात्राएं सफल

इस साल के नीट रिजल्ट मे बेटियों का प्रदर्शन शानदार रहा है.इस बार कुल क्वालिफाई हुए 11.21 लाख अभ्यर्थियों में से 58 प्रतिशत से अधिक छात्राएं  हैं. 

स्कोर और टॉपर्स का पूरा गणित 

  • देश भर में कुल 19 उम्मीदवारों ने 700 से ज्यादा स्कोर किया है.
  • 1,492 स्टूडेंट ने 650 से अधिक नंबर हासिल किया है
  • वहीं, 600 से अधिक नंबर लाने वाले में कुल 10,160 छात्र शामिल हैं.  

आपको बता दें कि नीट यूजी 2026 परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में 715 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया है. 

यह भी पढ़ें- NEET रिजल्ट में भी लड़कियों का जलवा, 93% से ज्यादा छात्रों ने पहली बार में पास किया एग्जाम

NEET परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने किया टॉप, इतने मिले नंबर




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button