खबर

NEET UG की हाई कटऑफ ने सबको चौंकाया, कोई भी छात्र नहीं ला सका 720 में से 720 नंबर | NEET UG re exam high cut-off no student score a perfect score topper












साल 2024 की NEET परीक्षा में 17 छात्रों को मिले थे 720 नंबर .

NEET UG एग्जाम का रिजल्ट गुरुवार देर रात को जारी किया गया है. NEET एग्जाम में इस साल करीब 20 लाख उम्मीदवार बैठे थे. जिसमें मेडिकल, डेंटल, आयुष समेत दूसरे कोर्स के लिए 11 लाख 21 हजार उम्मीदवार योग्य घोषित किए गए है. खास बात ये है कि NEET UG की परीक्षा में 58 फीसदी लड़कियां चुनी गई है. एग्जाम में सबसे अधिक नंबर पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने हासिल किए हैं. दोनों के 720 में से 715 नंबर आए हैं. जबकि 138 उम्मीदवारों के 690 नंबर से ऊपर  आए हैं. 19 उम्मीदवारों के 700 से ऊपर नंबर हैं. वहीं 1492 उम्मीदवारों के नंबर 650 से ऊपर रहे. 90 हजार 780 उम्मीदवारों के नंबर 500 से ऊपर आए हैं. जबकि उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा यानी 1 लाख 7 हजार छात्र NEET की परीक्षा में चुने गए है. 

श्रेणी-वार योग्य उम्मीदवार 

  1. General: 2.91 लाख
  2. OBC-NCL: 5.12 लाख
  3. SC: 1.59 लाख
  4. ST: 63,716
  5. Gen-EWS: 95,026
  6. PwBD: 3,666
  7. PwD: 303

ऐजुकेटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष केशव अग्रवाल ने कहा कि 2024 की NEET परीक्षा में 17 छात्रों के 720 अंक आए थे और लगभग 78,000 छात्रों ने 600 से अधिक अंक मिले थे. लेकिन इस साल किसी भी छात्र के 720 नंबर नहीं आए. जो इस साल के टॉपर हैं, उनके 715 नंबर आए हैं. वहीं 600 से अधिक अंक लाने वाले छात्रों की संख्या 11,000 से भी कम है. लेकिन इसके बावजूद 213 की कट-ऑफ बहुत ज्यादा है.

आखिर क्यों ऊपर गई कटऑफ

केशव अग्रवाल ने कहा कि NTA के (Re-NEET) 2026 के आंकड़ों के मुताबिक जनरल कैटेगरी के लिए क्वालिफाइंग कट-ऑफ स्कोर 715-213 तय किया गया है. जब परीक्षा का पेपर बहुत कठिन होता है, तो टॉपर्स और 600+ वाले छात्रों की संख्या काफी घट जाती है. लेकिन क्वालिफाइंग कट-ऑफ (जैसे 213) नीचे जाने के बजाय ऊपर इसलिए चली गई क्योंकि इस बार परीक्षा में बैठने वाले कुल छात्रों की संख्या बहुत ज़्यादा थी.




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button