खबर

घंटों रगड़े बिना चमकेंगे किचन के सालों पुराने बर्तन, बस अपनाएं ये सीक्रेट घरेलू नुस्खे | Diwali Cleaning Tips To Old Kitchen Utensils Without Rubbing And Scrubbing


महंगे क्लीनर और घंटों की रगड़ाई के बाद भी वैसी चमक नहीं मिलती जैसी हम चाहते हैं. लेकिन अब आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपके लिए ले आए हैं एक ऐसा आसान और असरदार तरीका जिससे आपके पुराने से पुराने और गंदे बर्तन भी सिर्फ एक मिनट में नए जैसे चमक उठेंगे. भारतीय घरों में जैसे ही त्यौहार नजदीक आते हैं खासकर दिवाली तो सफाई का दौर शुरू हो जाता है और किचन इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में से एक होता है. अलमारियों से लेकर बर्तनों तक, हर चीज को चमकाने की कोशिश की जाती है. हालांकि, सबसे ज्यादा मेहनत पुराने बर्तनों को साफ करने में लगती है. स्टील, पीतल, तांबे और एल्युमिनियम के बर्तनों पर समय के साथ दाग, चिकनाई और कालापन जमने लगता है, जिससे उनकी चमक फीकी पड़ जाती है. कई लोग इन्हें साफ करने के लिए घंटों तक रगड़ते रहते हैं, लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय इस काम को काफी आसान बना सकते हैं.

क्यों काले पड़ जाते हैं पुराने बर्तन?

कई बार बर्तन गंदगी की वजह से नहीं, बल्कि ऑक्सीडेशन और लंबे समय तक इस्तेमाल न होने की वजह से अपनी चमक खो देते हैं. खासकर तांबे और पीतल के बर्तनों की सतह हवा और नमी के संपर्क में आने पर काली पड़ने लगती है.

सफाई करते समय किन बातों का रखें ध्यान- 

  • स्टील वूल से तांबे और पीतल के बर्तन न रगड़ें.
  • ब्लीच या तेज केमिकल्स का इस्तेमाल न करें.
  • सफाई के बाद बर्तनों को गीला न रखें.

कैसे करें किचन के पुराने बर्तनों को साफ- 

1. तेल और चिकनाई वाले बर्तन कैसे करें साफ-

कढ़ाई, पैन और बड़े भगोनों पर जमी चिकनाई अक्सर सबसे ज्यादा परेशान करती है. ऐसे बर्तनों को सीधे रगड़ने के बजाय कुछ देर गर्म पानी और सिरके के मिश्रण में भिगोकर रखें. चिकनाई नरम पड़ने लगती है और बाद में सामान्य तरीके से धोने पर सफाई आसान हो जाती है.

2. स्टील, तांबे और पीतल के बर्तन कैसे करें साफ- 

दिवाली की सफाई के दौरान अलमारी से निकले तांबे और पीतल के बर्तन अक्सर अपनी चमक खो चुके होते हैं. ऐसे बर्तनों पर नींबू का रस और थोड़ा नमक लगाकर कुछ देर छोड़ दें. इसके बाद मुलायम स्पंज से साफ करने पर जमी मैल और कालापन काफी हद तक हट सकता है. स्टील के बर्तनों पर भी यह तरीका असरदार साबित हो सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

3. जले बर्तन कैसे करें साफ- 

कई बार बर्तन साफ दिखते हैं, लेकिन उनके तले पर जले हुए निशान उन्हें पुराना बना देते हैं. ऐसे दागों के लिए बेकिंग सोडा और पानी का गाढ़ा पेस्ट लगाया जा सकता है. कुछ देर बाद हल्के हाथों से सफाई करने पर जले हुए निशान पहले की तुलना में आसानी से निकल सकते हैं.

ये भी पढ़ें- बिना घिसे और रगड़े मिनटों में ऐसे चमकेंगे किचन के सालों पुराने बर्तन, बस अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button