
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है. भारत निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी 22 अक्टूबर, गुरुवार को दी. आयोग की एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद 14 अक्टूबर 2026 को मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट रिक्त हुई थी इस सीट पर उपचुनाव के लिए 26 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी होगी नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर, नामांकन पत्रों की जांच 3 नवंबर और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 5 नवंबर तय की गई है.
इस सीट पर 12 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि मतगणना, यदि जरूरी हुई तो उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 16 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है इस सीट पर निर्वाचित होने वाले सदस्य का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक रहेगा
मध्य प्रदेश विधानसभा में क्या हैं संख्याबल?
राज्यसभा उपचुनाव के लिहाज से समीकरणों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी के पास 164, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 65 और भारत आदिवासी पार्टी के एक विधायक हैं.
बता दें डॉ. एल. मुरुगन, केंद्र में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री भी थे.