
मध्य प्रदेश में नवरात्र शुरू होने से पहले गरबा की आड़ में सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड सामने आया है. सोशल मीडिया पर कुछ अकाउंट्स बाकायदा गरबा पार्टनर उपलब्ध कराने का 1 हजार से 6 हजार 500 रुपए तक का पैकेज दे रहे हैं. भोपाल और इंदौर से जुड़े दर्जनों सोशल मीडिया अकाउंट्स के पोस्ट तेजी से वायरल होते ही हिंदू संगठनों का विरोध पुलिस की जांच तक पहुंच गया.
गरबा इवेंट, गरबा ड्रेस और डांस क्लास के बाद सोशल मीडिया पर अब ऐसे पोस्ट भी दिखाई दे रहे हैं, जिनमें बकायदा पैसे देकर गरबा पार्टनर उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है. साथ ही गरबे के बाद माथे पर किस करने का भी ऑफर दिया जा रहा है.
पोस्ट में डांस सीखने से लेकर कई ऑफर
इन पैकेज में सिर्फ गरबा खेलने की बात नहीं है. कुछ पोस्ट में डांस सीखने, सेल्फी और फोटोशूट जैसे ऑफर भी शामिल हैं वहीं कुछ अकाउंट्स पर इंस्टाग्राम रील बनाने, मैचिंग आउटफिट और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने जैसे पैकेज भी बताए गए हैं. यानी गरबा के साथ पूरा सोशल मीडिया कंटेंट पैकेज भी तैयार किया जा रहा है.
गरबा आयोजकों का मानना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के फ्रॉड से बचें, क्योंकि गरबा के लिए रेंट पर पार्टनर का ट्रैंड गलत है. यही वजह है कि यह पूरा ट्रेंड अब सवालों के घेरे में है. हिंदू संगठन इसका विरोध कर रहे हैं.
मामला भोपाल कमिश्नर आफिस तक पहुंच गया है. कमिश्नर को ज्ञापन देकर इस मामले में सोशल मीडिया अकाउंट को बंद करने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. हिंदू संगठन इसे हिंदू बेटियों को जाल में फंसाने की साजिश बता रहे हैं.
मुस्लिम त्योहार कमेटी ने क्या कहा?
वहीं मध्य प्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीशान ने कहा है कि जो भी मुस्लिम गरबा में जाएगा उसे हम समाज से बेदखल करें. ऐसे में सवाल ये है कि क्या यह सिर्फ गरबा के लिए पार्टनर उपलब्ध कराने की एक सामान्य सोशल सर्विस है? या फिर इसके नाम पर कुछ अकाउंट्स दूसरे तरह की सेवाओं का भी प्रचार कर रहे हैं?
यही वजह है कि पुलिस इन सोशल मीडिया अकाउंट को जांच में लेकर कार्रवाई की बात कर रही है. साथ ही साइबर सेल मुख्यालय ने अपील जारी करते हुए कहा है कि ये साइबर फ्रॉड है. इससे युवाओं को बचने की जरूरत है.
बहरहाल नवरात्रि में गरबा का भव्य आयोजन होता है. ऐसे में क्या इस तरह के रेंट पर गरबा पार्टनर उपलब्ध कराने का सोशल मीडिया ट्रेंड है या फिर कोई फ्रॉड ये तो पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा.
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
