मध्य प्रदेश

MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब


मंडी से बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की बयानबाजी को लेकर हिमाचल प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने ‘Gen Z’ (जेन जी) को लेकर दिए गए कंगना रनौत के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है.

नरेश चौहान ने कहा कि कंगना रनौत एक सांसद हैं और उन पर बड़ी जिम्मेदारी है. भविष्य की पीढ़ी के सामने इस तरह की भाषा और सोच प्रस्तुत नहीं की जानी चाहिए. उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि सांसद होने के नाते उन्हें संवेदनशील विषयों पर हमेशा सोच-समझकर बयान देना चाहिए.

‘भौंडापन करना है तो…’, Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत

BJP स्पष्ट करे अपना रुख: नरेश चौहान

चौहान ने इस मुद्दे पर सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेतृत्व को घेरा. उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. उन्हें बताना चाहिए कि क्या कंगना रनौत का यह बयान बीजेपी की ‘पार्टी लाइन’ है या फिर यह महज उनका व्यक्तिगत मत है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कंगना रनौत की कार्यशैली और बयानबाजी से अब प्रदेश और देश की जनता भली-भांति परिचित हो चुकी है.

सीएम की संपत्ति के आरोपों पर भी दिया करारा जवाब

इस दौरान नरेश चौहान ने मुख्यमंत्री की संपत्ति को लेकर लगाए जा रहे आरोपों का भी मजबूती से खंडन किया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर गलत जानकारी फैला रहे हैं और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं. विभिन्न रिपोर्टों को सही संदर्भ में देखने की आवश्यकता है. जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कतई नहीं होना चाहिए.

उन्होंने आगे कहा, “सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं की पूरी जानकारी हमेशा जनता के सामने होती है. मुख्यमंत्री पिछले करीब 20 वर्षों से विधायक हैं, ऐसे में उनकी राजनीतिक और सार्वजनिक यात्रा किसी से छिपी नहीं है. तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत कर किसी की साफ-सुथरी छवि खराब करने की कोशिश करना बिल्कुल उचित नहीं है.”

ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- ‘ईमानदारी से कमाया पैसा’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button