मनोरंजन

‘मुझे तुम पर भरोसा था’, ‘दृश्यम 3’ के एंड क्रेडिट्स में अपने लिए नोट देख इमोशनल हुईं डायरेक्टर की पत्नी


अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म ‘दृश्यम 3’ इन दिनों खूब चर्चा में है. फिल्म को दर्शकों से काफी पॉजिटिव रिस्पॉनस मिल रहा है और ये बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक पाठक ने किया है.

अब अभिषेक पाठक की पत्नी और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने थिएटर में फिल्म देखते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है. फिल्म के एंड क्रेडिट्स में अभिषेक ने शिवालिका के लिए एक खास नोट लिखा था. इसे देखकर एक्ट्रेस की आंखों में आंसू आ गए.

शिवालिका ओबेरॉय ने शेयर किया वीडियो
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में शिवालिका ओबेरॉय फिल्म के एंड क्रेडिट्स में अपने पति अभिषेक पाठक का लिखा खास नोट देखकर इमोशनल होती नजर आईं. अभिषेक ने फिल्म के सफर के दौरान शिवालिका के सपोर्ट के लिए उन्हें धन्यवाद कहा था. इस पल को देखकर एक्ट्रेस की आंखों में आंसू आ गए.

शिवालिका ने लिखा इमोशनल नोट
वीडियो के साथ शिवालिका ने एक इमोशनल नोट भी लिखा. उन्होंने कहा, ‘जब मैंने इसे बड़े पर्दे पर देखा तो मेरी आंखों में आंसू आ गए. और मुझे जो मैसेज मिल रहे हैं, उन्हें देखकर लगता है कि सिर्फ मुझे ही नहीं, बल्कि कई और लोगों को भी ये पल काफी खास लगा.’

शिवालिका ने आगे लिखा, ‘जब तुमने ये सफर शुरू किया था, तब हमें नहीं पता था कि जिंदगी हमारे सामने क्या-क्या लेकर आने वाली है. इस दौरान कई सेक्रिफाइज करने पड़े, मुश्किल दिन आए, एक-दूसरे से दूर रहना पड़ा और ऐसे कई पल आए, जिन्होंने हमारे रिश्ते को भी परखा. लेकिन इन सबके बीच मुझे तुम पर, तुम्हारी सोच और जो तुम बना रहे थे उस पर हमेशा भरोसा था.

‘तुम्हारी पत्नी होने पर मुझे गर्व है’
आज जब पूरी दुनिया तुम्हारे बनाए काम की तारीफ कर रही है, तो लगता है कि उस सफर का हर मुश्किल पल इसके लायक था. कई बार मैं आरिका को देखकर सोचती हूं कि एक दिन उसे ये जानकर कितना गर्व महसूस होगा कि उसके पापा ने ‘दृश्यम’ डायरेक्ट की थी. तुम्हारी पत्नी होने पर मुझे बेहद गर्व है!’

बता दें, अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय ने इसी साल अपनी बेटी का वेलकम किया. अभिषेक और शिवालिका ने 2023 में गोवा में शादी की थी. दोनों की मुलाकात फिल्म ‘खुदा हाफिज’ के दौरान हुई थी. इस फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक पाठक ने किया था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button