

Mirzapur The Movie Review: मिर्जापुर द मूवी का फर्स्ट डे फर्स्ट शो रिव्यू
नई दिल्ली:
Mirzapur The Movie Review In Hindi: प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज मिर्जापुर पर बनी फिल्म मिर्जापुर द मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. 4 सितंबर 2026 को बड़े पर्दे पर आई एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में गुड्डू पंडित, कालीन भैया और मुन्ना भैया के किरदार में अली फजल, दिब्येंदु और पंकज त्रिपाठी की वापसी हो रही है. आइए आपको बताते हैं कैसी है फिल्म मिर्जापुर द मूवी.
मिर्जापुर द मूवी की कहानी
फिल्म 2018 से शुरू होती है, जिसमें पंकज त्रिपाठी पहले ही सीन से शह और मात का खेल खेलते नजर आते हैं. वहीं जितेंद्र कुमार और अली फजल की जोड़ी भी शानदार है. फिल्म में कैरेक्टर भले ही पुराने हैं. लेकिन नए ट्विस्ट ने फिल्म को दिलचस्प बनाया है. रवि किशन बब्बन के रोल में हैं, जो अपराध की दुनिया का बड़ा खिलाड़ी है. मुन्ना भैया का कैरेक्टर पहले एक घंटे में कतई भौकाली नहीं है. फिल्म में रवि किशन को बड़ा और प्रमुख रोल दिया गया है, जिसे ताकत चाहिये और उसकी नजर मिर्जापुर की गद्दी पर है. जबकि सीरीज में आपने देखा था कि मिर्जापुर की गद्दी की लड़ाई अंदरूनी थी. लेकिन मिर्जापूर द मूवी में बब्बन यानी रवि किशन से गद्दी की लड़ाई देखने को मिल रही है.
मिर्जापुर द मूवी में एक्टिंग
सीरीज की तरह फिल्म मिर्जापुर द मूवी में मुन्ना भैया का भौकाल फिल्म में एक घंटे के बाद देखने को मिलता है. अली फजल की एक्टिंग शानदार है. जबकि पंकज त्रिपाठी हमेशा की तरह लाजवाब नजर आते हैं. अन्य किरदार भी फिल्म में अपनी अदायगी को बनाए रखते हैं और फिल्म को दिलचस्प बनाते हैं. दूसरे हाफ में फिल्म बब्बन बबुआ उर्फ कालीन भैया बनकर रह जाती है. अली फजल एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने फिल्म में सीरीज से ज्यादा बढ़िया काम किया है. जीतेंद्र भी रोल में फिट बैठते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें





