

Stock Market Holiday today on Janmashtami: जन्माष्टमी के मौके पर स्टॉक मार्केट में पैसे लगाने वाले लोग इस कन्फ्यूजन में हैं कि आज शेयर बाजार खुलेगा या बंद रहेगा? क्या त्योहार की वजह से NSE और BSE पर शेयरों की खरीद-बिक्री हो पाएगी? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो बता दें कि आज, शुक्रवार 4 सितंबर 2026 को भारतीय शेयर बाजार बंद नहीं है बल्कि खुला रहने वाला है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के कैलेंडर के मुताबिक,जन्माष्टमी के मौके पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग हॉलिडे नहीं हैं.
NSE और BSE में आज ट्रेडिंग रहेगा जारी
बता दें कि जन्माष्टमी के दिन भी शेयर बाजार में ट्रेडिंग और सेटलमेंट प्रोसेस बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा. इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग जारी रहेगी. इसका मतलब है कि जन्माष्टमी के दिन भी निवेशक सामान्य दिनों की तरह शेयर खरीद और बेच सकेंगे और शेयरों के सेटलमेंट का काम भी अपने हिसाब से कर पाएंगे.
आज MCX में ट्रेडिंग कर पाएंगे या नहीं?
अगर आप सोने, चांदी या दूसरी कमोडिटी में कारोबार करते हैं, तो आपके लिए भी राहत की खबर है. आज MCX पर भी ट्रेडिंग जारी रहेगी.आज MCX पर सुबह और शाम दोनों ट्रेडिंग सेशन खुले रहेंगे. इसलिए जन्माष्टमी के दिन कमोडिटी मार्केट में भी ट्रेडिंग कर सकते हैं.
शेयर बाजार में कब-कब रहेगी छुट्टी? नोट कर लें तारीख
NSE और BSE के 2026 के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक…
- सितंबर में 14 सितंबर को ट्रेडिंग हॉलिडे है. इस दिन गणेश चतुर्थी के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा.
- इसके बाद 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 20 अक्टूबर को दशहरा और 10 नवंबर को दिवाली-बलीप्रतिपदा पर बाजार में छुट्टी रहेगी.
- वहीं, 24 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व और 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर भी शेयर बाजार बंद रहेगा.
बीते दिन बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़का
बता दें कि जन्माष्टमी से एक दिन पहले यानी गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स 417.49 अंक या 0.55 प्रतिशत टूटकर 76,152.86 पर बंद हुआ.वहीं, निफ्टी 41 अंक या 0.17 प्रतिशत गिरकर 23,873.45 पर था.अब निवेशकों की नजर आज के ट्रेडिंग सेशन पर है.





