खबर

Mirzapur The Movie Advance Booking: मिर्जापुर मूवी की रिलीज को बचे हैं 7 दिन, रक्षा बंधन पर एडवांस बुकिंग डेट का ऐलान | Mirzapur The Movie Advance Booking 7 days remain until release of Mirzapur movie advance booking date announced on Raksha Bandhan



नई दिल्ली:

Mirzapur The Movie Advance Booking: प्राइम वीडियो की नामचीन वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ को लेकर अब फिल्म आ रही है. ये सिर्फ फिल्म ही नहीं, बल्कि ओटीटी के एक सीरीज के बड़े परदे पर आने का बड़ा इवलेंट भी है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी है और इसे लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है. पहली बार ‘मिर्जापुर’ की आइकॉनिक और लोगों की पसंदीदा दुनिया सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी. फिल्म के धमाकेदार टीजर और ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है.

फिल्म की रिलीज में सिर्फ 7 दिन बाकी हैं और ऐसे में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर माहौल और भी ज्यादा गर्मा गया है. फिल्म की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त से शुरू होने जा रही है. ऐसे में अब सीट बुक करने और बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’ की पूरी सनक और धमाल देखने का वक्त आ गया है.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी के खतरनाक कालीन भैया, , कुलभूषण खरबंदा के सत्यानंद त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर के स्वीटी गुप्ता, अली फजल के गुड्डू पंडित, दिव्येंदु के मुन्ना भैया और जितेंद्र कुमार समेत कई अहम किरदारों की वापसी देखने को मिल रही है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे. कहानी में दिलचस्प ट्विस्ट के साथ फैंस के पसंदीदा किरदार भी वापस लौट रहे हैं, जिनमें दिव्येंदु के मुन्ना भैयाशामिल हैं.

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है, जबकि रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है. कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button