

INDIA Alliance March Live Update: दिल्ली में आज SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में इंडिया गठबंधन ने मार्च का ऐलान किया है. कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस समेत 19 दल आज संसद से चुनाव आयोग तक घेराव करेंगे. इंडिया गठबंधन ने इसे ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ नाम दिया है. जहां राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी, समेत करीब 150 विपक्षी सांसद संसद से चुनाव आयोग के मुख्यालय तक पैदल जाएंगे. करीब 3 किलोमीटर का यह मार्च होगा. विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के घेराव की बात कही है. INDIA ब्लॉक के विपक्षी सांसद दिल्ली में ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ निकालेंगे। वे संसद से चुनाव आयोग (ECI) मुख्यालय तक करीब 3 किमी पैदल जाएंगे.
By-Poll Voting: असम की नगांव लोकसभा समेत 5 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है. पश्चिम बंगाल की 2 सीटें नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की दो सीटें मदुरंतकम और धारापुरम के अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के सिए वोटिंग शुरू हो चुकी है. यहां सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी.





