
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ दौरे के दौरान शिव भक्ति में डूबे नजर आए. इस दौरान उन्होंने न सिर्फ कांवड़ मार्गों का हवाई सर्वेक्षण कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया बल्कि कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया.

दुल्हैडा चुंगी पर मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का फूल बरसाकर स्वागत किया. सीएम ने हाथ हिलाकर शिवभक्तों का अभिवादन भी किया.

मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान पूरा कांवड़ मार्ग भगवा रंग में नजर आया. सड़क पर दूर तक कांवड़िए दिखाई दिए और चारों ओर शिवभक्ति का माहौल बना रहा.

भोलेनाथ के भक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहे. कांवड़ यात्रा में सजी आकर्षक झांकियां भी लोगों का ध्यान खींचती रहीं.

कांवड़ यात्रा सावन शिवरात्रि 11 अगस्त तक चलेगी. इस दिन कांवड़िए शिव जी पर जल अर्पित करेंगे.
Published at : 08 Aug 2026 05:56 PM (IST)