

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए कई फायदेमंद प्लान्स ऑफर कर रही है. इन प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल-डेटा के अलावा OTT का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है. इससे यूजर्स को काफी फायदा होगा. इन प्लान्स के साथ यूजर्स को प्रीमियम म्यूजिक ऐप JioSaavn Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है. वहीं, अगर आप सीधे तौर पर JioSaavn का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन खरीदना चाहते हैं, तो शॉर्ट-टर्म एक्सेस के लिए इसका ‘JioSaavn Pro Lite’ प्लान 9 रुपये प्रतिदिन की दर पर उपलब्ध है.
वहीं, इसका पर्सनल Pro मंथली प्लान 99 रुपये प्रति माह की कीमत पर आता है. इसके अलावा छात्रों के लिए विशेष 50% डिस्काउंट के साथ ‘JioSaavn Pro Student’ सब्सक्रिप्शन 49 रुपये प्रति माह में उपलब्ध है. जबकि आप जियो के साथ इसको फ्री में एक्सेस कर सकते हैं. JioSaavn Pro के इस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड गाने डाउनलोड करने की सुविधा मिलती है. इसके साथ अपनी पसंद की असीमित कॉलर ट्यून लगाने, बिना किसी ऐड के एड-फ्री म्यूजिक सुनने और 2 गुना बेहतर साउंड क्वालिटी एक्सपीरियंस मिलता है.
Reliance Jio का 329 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Reliance Jio का ये प्लान कम बजट में लंबी वैलिडिटी और कमाल के डिजिटल ऑफर्स चाहने वालों के लिए एक परफेक्ट डील है. इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी पूरे 28 दिनों की है. इसमें ग्राहकों को हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा (कुल 42GB डेटा) दिया जाता है. ग्राहकों को पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर बात करने के लिए असीमित मुफ्त वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री SMS की सुविधा मिलती है.
इस रिचार्ज के साथ ग्राहकों को मुफ्त JioSaavn Pro के साथ ही JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है. इस प्लान में ग्राहकों को गूगल का प्रीमियम Google Gemini AI Pro प्लान पूरे 18 महीनों के लिए बिल्कुल मुफ्त मिल रहा है. इसकी मार्केट में कीमत 35,100 रुपये है. इसके तहत ग्राहकों को पर्सनल काम और डेटा एनालिसिस के लिए 5TB का क्लाउड स्टोरेज मिलता है. हालांकि, इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का सपोर्ट नहीं मिलता है.
Reliance Jio का 889 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
यदि आप बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से फ्री होना चाहते हैं और लगभग 3 महीनों के लिए एक ही बार में रिचार्ज कराना पसंद करते हैं, तो Reliance Jio का 889 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेस्ट है. ये प्लान पूरे 84 दिनों की लंबी सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें भी ग्राहकों को हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा दिया जाता है, यानी इस रिचार्ज ड्यूरेशन के दौरान ग्राहकों को टोटल 126GB डेटा मिलता है. इस प्लान में भी देश भर में अनलिमिटेड मुफ्त वॉयस कॉल्स और रोजाना 100 SMS दिए जाते हैं.
इस प्लान के साथ भी ग्राहकों को JioSaavn Pro, JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन और पूरे 35,100 रुपये की कीमत वाला Google Gemini AI Pro का प्रीमियम AI सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया जा रहा है. यदि आप किसी दिन अपने हिस्से का 1.5GB डेली डेटा FUP (Fair Usage Policy) सीमा के तहत पूरी तरह खत्म कर लेते हैं, तो भी आपका इंटरनेट बंद नहीं होगा बल्कि इसकी स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाएगी.
यह भी पढ़ें | SIM चालू रखना हुआ आसान, Airtel के सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, एक रिचार्ज में कॉल-SMS और बहुत कुछ





