खबर

CBSE Board Exams 2027 LIVE: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में हो सकती हैं खत्म, आने वाली है डेटशीट | CBSE Board Exams 2027 LIVE 10 12 date sheet download link cbse.gov.in



CBSE Board Class 10, 12 Exams 2027 LIVE: सीबीएसई के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. बोर्ड की तरफ से कभी भी 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी किया जा सकता है. पिछले कई दिनों से छात्र लगाार इसका इंतजार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस बार बोर्ड परीक्षाओं में कई तरह के बदलाव देखे जा सकते हैं और पिछली बार के मुकाबले इस बार एग्जाम जल्दी शुरू हो सकते हैं. ऐसे में छात्रों को CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर लगातार नजर बनाए रखनी चाहिए. डेटशीट जारी होते ही आपको सबसे पहले ndtv.in पर जानकारी मिलेगी, ऐसे में इस लाइव ब्लॉग पर नजर बनाए रखें और टाइम टेबल आते ही इसे तुरंत डाउनलोड कर लें. 

कहां जारी होगा CBSE टाइम टेबल?

सीबीएसई 2027 के लिए डेटशीट सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर ही जारी होगी, इसके अलावा किसी भी दूसरे लिंक पर क्लिक ना करें. आमतौर पर ऐसे वक्त में कई तरह की फर्जी वेबसाइट्स एक्टिव हो जाती हैं और छात्रों को लिंक भेजकर बताया जाता है कि डेटशीट यहां से डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने पर पर्सनल डेटा की चोरी होने से लेकर साइबर ठगी जैसे खतरे हो सकते हैं.

दो बोर्ड परीक्षाओं वाला नियम

सीबीएसई अपनी डेटशीट के साथ ये भी बताएगा कि इस बार कब तक 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा की शुरुआत होगी. पिछली बार 10वीं की परीक्षाएं जल्दी खत्म हो गईं थीं और 15 अप्रैल तक रिजल्ट भी जारी कर दिया गया. वहीं मई 2026 में दूसरा बोर्ड एग्जाम हुआ था. 

CBSE Board Exam Date Sheet 2027 LIVE Updates:



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button