मनोरंजन

Jacqueline Fernandez के ‘Jugni’ Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल


15 जुलाई को रिलीज़ हुआ B Praak और Sonu Thukral का नया गाना Jugni इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इस बार वजह गाने का म्यूजिक नहीं, बल्कि Jacqueline Fernandez से जुड़ा एक वायरल क्लिप है। सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि गाने के एक डांस सीक्वेंस के दौरान उनका कथित वॉर्डरोब मालफंक्शन कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। रिलीज़ के बाद मेकर्स ने उस हिस्से को ब्लर कर दिया, लेकिन तब तक उस सीन की क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो चुकी थी।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूज़र्स का कहना है कि मेकर्स को उस हिस्से को ब्लर करने के बजाय पूरी तरह हटा देना चाहिए था। वहीं कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए सवाल उठाए कि क्या इस विवाद से गाने को अतिरिक्त व्यूज़ मिल रहे हैं। दूसरी ओर कई यूज़र्स ने बिना ब्लर वाली क्लिप शेयर करने वालों की आलोचना करते हुए कहा कि किसी कलाकार की प्राइवेसी का सम्मान किया जाना चाहिए। कुछ लोगों ने गाने के कैमरा एंगल्स और एडिटिंग पर भी सवाल उठाए हैं। फिलहाल Jacqueline Fernandez, B Praak, Sonu Thukral और मेकर्स की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button