
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1 परसेंट: द अनिल कपूर शो’ को होस्ट कर रहे हैं. ये शो स्टार प्लस पर टेलिकास्ट हो रहा है. हाल ही के एक एपिसोड में, एक कंटेस्टेंट के साथ बातचीत के दौरान अनिल ने अपनी पर्सनल जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया.
एक्टर ने बताया कि कैसे उनकी पत्नी सुनीता कपूर एक बार अकेले ही हनीमून पर चली गई थीं. इतना ही नहीं शादी से पहले सुनीता ने एक शर्त भी रखी थी.
शादी के बाद अकेले हनीमून पर गई थीं सुनीता
बातचीत के दौरान कंगना रनौत की फिल्म ‘क्वीन’ का जिक्र आया, जिससे अनिल कपूर को वो समय याद आ गया जब उनकी पत्नी सुनीता हनीमून पर अकेले गई थीं. साथ बिताए शुरुआती दिनों का एक किस्सा याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘सुनीता हनीमून पर अकेले गई थीं, मैं उनके साथ नहीं गया था.’ इसके बाद ‘मिस्टर इंडिया’ फिल्म के एक्टर ने प्यार से अपनी पत्नी को अपने दिल की रानी कहा. उन्होंने कहा, ‘सुनीता ही मेरी क्वीन हैं और हमेशा रहेंगी.’

शादी से पहले सुनीत कपूर ने रखी थी शर्त
शो में ही अनिक कपूर से उस शर्त का जिक्र किया जो सुनीता ने उनसे शादी करने से पहले रखी थी. एक्टर ने बताया कि सुनीता ने किचन में जाने से मना कर दिया था.
कभी किचन में नहीं गईं सुनीता
उन्होंने कहा, ‘मेरी पत्नी सुनीता ने एक शर्त रखी थी कि वो मुझसे तभी शादी करेंगी जब उन्हें कभी किचन में न जाना पड़े. उनकी शर्त सुनकर मैंने सोचा कि मुझे इतनी मेहनत करनी होगी और इतना सक्सेसफुल होना होगा कि उन्हें किचन में जाने की जरूरत ही न पड़े. मैंने वो जिम्मेदारी उठाई और आज तक सुनीता किचन में नहीं गईं.’
बता दें, अनिल कपूर की शादी 9 मई 1984 को सुनीता कपूर के साथ हुई थी. कपल के तीन बच्चे हैं, सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर. उनकी शादी को 42 साल हो चुके हैं.
