खबर

Hindi Diwas Quiz 2026: स्कूल प्रतियोगिता जीतनी है तो याद कर लें ये 13 जरूरी सवाल-जवाब | hindi-diwas-quiz-2026-important-gk-questions-and-answers-for-school-competition



Hindi Diwas 2026 : हर साल 14 सितंबर को देशभर में हिंदी दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में स्पीच, निबंध प्रतियगिता, क्विज और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. ऐसे में छात्रों के लिए हिंदी भाषा के इतिहास और महत्व से जुड़े सामान्य ज्ञान के सवाल बेहद महत्वपूर्ण हो जाते हैं. तो चलिए जानते हैं हिंदी दिवस से जुड़े जरूरी सवाल और उनके जवाब जो हिंदी दिवस प्रतियोगिता में आपको अवार्ड दिला सकते हैं…

सवाल – कब मनाया जाता है हिंदी दिवस ? 

जवाब : 14 सितंबर को.

सवाल – हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में संविधान सभा ने कब स्वीकार किया था? 

जवाब : 14 सितंबर 1949 को.

सवाल – पहली बार हिंदी दिवस कब मनाया गया था? 

जवाब: 14 सितंबर 1953 को.

सवाल – किस अनुच्छेद में हिंदी को राजभाषा बताया गया है? 

जवाब: अनुच्छेद 343 (1) में.

सवाल – हिंदी कौन सी लिपि  में लिखी जाती है? 

जवाब : देवनागरी लिपि.

सवाल – किस अनुसूची में हिंदी समेत 22 भाषाओं को मान्यता दी गई है? 

जवाब: आठवीं अनुसूची .

सवाल – विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है? 

जवाब: 10 जनवरी को.

सवाल – हिंदी भाषा का इतिहास किस भाषा से शुरू हुआ माना जाता है? 

जवाब: संस्कृत भाषा से.

सवाल – हिंदी को राजभाषा बनाने का प्रस्ताव संविधान सभा में किसने रखा था? 

जवाब: गोपालस्वामी आयंगर 

सवाल – हिंदी का पहला महाकाव्य किसे माना जाता है? 

जवाब: पृथ्वीराज रासो (चंदबरदाई द्वारा रचित).

सवाल – हिंदी का पहला समाचार पत्र कौन सा था? 

जवाब : उदंत मार्तंड (30 मई 1826 को प्रकाशित).

सवाल – विश्व हिंदी सम्मेलन की शुरुआत कब और कहां हुई थी? 

जवाब : 10 जनवरी 1975 को नागपुर (भारत) में.

सवाल – हिन्दी दिवस पर देश में कौनसा पुरस्कार मुख्य रूप से दिया जाता है? 

जवाब : राजभाषा कीर्ति पुरस्कार और राजभाषा गौरव पुरस्कार.

यह भी पढ़ें- कौन हैं प्रो. शांतनु भट्टाचार्य? जिन्हें मिला विज्ञान जगत का प्रतिष्ठित NASI फेलो सम्मान




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button