मध्य प्रदेश

Himachal News: जयराम ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर हमला, ‘वेंटिलेटर पर है प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था


हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह से बदहाल बताते हुए कहा कि विश्व स्तरीय सुविधाएं देने के बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार के राज में आज पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था ‘वेंटिलेटर’ पर है.

जयराम ठाकुर ने जिला कुल्लू अस्पताल में बालीचौकी (सुनारू) निवासी एक गर्भवती महिला रजनी शर्मा की मौत का हवाला देते हुए अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए. परिजनों द्वारा इलाज में भारी कोताही के आरोप लगाए गए हैं. उन्होंने सोलन जिले के अस्पताल में भी ऑपरेशन के बाद एक महिला की दुःखद मृत्यु का जिक्र करते हुए पूछा कि आखिर इन मामलों में दोषियों पर कार्रवाई कब होगी और माताओं-बहनों के साथ ऐसा कब तक होता रहेगा.

हिमाचल में इन महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये, इको-टूरिज्म और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

IGMC से लेकर टांडा तक अव्यवस्था का आलम

नेता प्रतिपक्ष द्वारा राज्य के सबसे बड़े रेफरल अस्पताल IGMC (शिमला) की स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई. उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में लिफ्ट खराब पड़ी है, जिसके कारण तीमारदारों को मरीजों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को कंधों पर उठाकर ले जाना पड़ रहा है. इसके अलावा, उनके द्वारा टांडा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के तबादले, नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पिछले चार साल से रोगी कल्याण समिति की बैठक न होने और शिमला के चम्मियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की अव्यवस्थाओं का भी प्रमुखता से जिक्र किया गया.

पंचकूला में सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम

रविवार (26 जून) सुबह जयराम ठाकुर द्वारा हरियाणा के पंचकुला में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुना गया. इसके बाद उन्होंने देश की स्वदेशी तकनीक और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता (आईएनएस दुनागिरी, आईएनएस अग्रय, आईएनएस संशोधक और सी-295 सैन्य परिवहन विमान) की सराहना की. साथ ही, प्रधानमंत्री के आह्वान पर जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने और ‘कैच द रैन’ अभियान के माध्यम से वर्षा जल संचयन को अपनाने पर जोर दिया.

पीएम मोदी को मिले सर्वोच्च सम्मान पर दी बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च पर्यावरणीय सम्मान “गार्डियन ऑफ द ब्लू हॉरिजॉन” से सम्मानित किए जाने पर अपनी ओर से बधाई और शुभकामनाएं दीं. यह प्रधानमंत्री को मिला 34वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है. जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच जो संतुलन बनाया है, वह ‘विकसित एवं हरित भारत’ के संकल्प का एक सशक्त प्रमाण है.

Shimla News: शिमला में पर्यटन सीजन में उमड़ी सैलानियों की भीड़, दो महीने में पहुंचे 18 लाख से ज्यादा वाहन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button