खबर

Hanuman Ansh Box Office: प्रेमानंद महाराज ने दिया था हनुमान अंश के मेकर्स को सुझाव, नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ने 24वें दिन भी खूब कमाए, 800% पार मुनाफा | Hanuman Ansh Box Office in 24 days got 800 percent profit before Premanand Maharaj gave this suggestion to  neem karoli baba film hanuman ansh  



नई दिल्ली:

टॉक्सिक और आवारापन 2 जैसी फिल्मों के शोर में नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश की जबरदस्त कमाई देखने को मिल रही है. फिल्म ने 800 प्रतिशत का मुनाफा केवल 24 दिनों में हासिल कर लिया है. वहीं 24वें दिन संडे को भी फिल्म की कमाई जबरदस्त देखने को मिली है. फिल्म ने केवल 24 दिनों में 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म की रिलीज से पहले हनुमान अंश के मेकर्स प्रेमानंद महाराज से मिले थे और उन्हें एक सुझाव दिया था. 

प्रेमानंद महाराज ने रिलीज से पहले हनुमान अंश के मेकर्स को क्या कहा था 

फिल्म के डायरेक्टर और राइटर विशाल चतुर्वेदी ने आज तक से बातचीत में बताया कि फिल्म हनुमान अंश की शूटिंग पूरी होने के बाद प्रोड्यूसर प्रेमानंद महाराज के पास गए थे. जहां उन्होंने रिलीज को लेकर कोई सुझाव मांगा. विशाल ने कहा, महाराज जी ने सलाह दी थी कि लीड एक्टर को अपने लाइफस्टाइल को लेकर सावधान रहना चाहिए और वेजिटेरियन खाना खाना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh Box Office Collection: हनुमान अंश पर बरसी हनुमान जी की कृपा, 23वें दिन ओपनिंग से 9150 % कमाए ज्यादा

हनुमान अंश के सेट पर थे सख्त नियम 

विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि सेट पर गाली देने, लड़ाई या बहस करने की भी कोई इजाजत नहीं थी और सेट पर शाकाहारी खाना मिलता था. वहीं फिल्म से जुड़ा कोई भी व्यक्ति शराब नहीं पीएगा. हर दिन शूटिंग के शुरु होने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ होता था. वहीं दिन के खत्म होने पर भी ऐसा किया जाता था. 

यहां देखें हनुमान अंश का ट्रेलर

हनुमान अंश को 24 दिन भी कमाई में मुनाफा

2 करोड़ में बनी हनुमान अंश की शुरूआत 10 लाख से हुई थी. लेकिन 24वां दिन आते आते फिल्म की कमाई में 5363 शोज सो 12.75 करोड़ की कमाई हासिल की है, जिसके बाद भारत में 40.13 करोड़ नेट और ग्रॉस 47.33 करोड़ पहुंच गया है. 

ये भी पढ़ें- मां यशोदा और कान्हा का प्यारा गाना, सास पर प्यार लुटाती 3 बहुएं, 27 साल पुराना गाने में दिखती संस्कारों की झलक





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button