खबर

Gemini Tarot Card Rashifal: संतान से जुड़ी बात मन को दे सकती है सुकून, कार्यस्थल पर शब्दों का रखें ध्यान | Tarot Card 20 September 2026 Gemini Mithun Tarot Card daily future predictions


Gemini Tarot Card Rashifal:  संतान से जुड़ी बात मन को दे सकती है सुकून, कार्यस्थल पर शब्दों का रखें ध्यान

Gemini Aaj Ka Rashifal 20 September 2026 | Mithun tarot card horoscope Today

Photo Credit: NDTV

Gemini Tarot Card Horoscope 20 September 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: लंबे समय रुके हुए मामलों में गति आ सकती है. संतान की तरफ से संतुष्ट रहेंगे. पड़ोसियों के साथ किसी भी तरह की बहस में ना पड़े. अपनी बोली और व्यवहार पर कंट्रोल रखें. अचानक बड़े खर्च के आने से उधार मांगने की स्थिति बन सकती है. खर्चे पर नियंत्रण करने का प्रयास करें. पारिवारिक समस्या को शांति से सुलझाने का प्रयास करें. बहन के विवाह की चिंता हो सकती है. सामने वाले को जरूरत से ज्यादा जिद्दी स्वभाव परेशान कर सकता है. परिवार के किसी सदस्य का चुप रहना अचंभित कर सकता है. 

व्यवसायिक/ Professional

प्रस्ताव में देरी होने से योजना में बदलाव किया जा सकता है.साझेदारी की व्यवसाय में अच्छा फायदा होने के संकेत नजर आ रहे हैं.अपने कार्यों को व्यवस्थित कर परेशानियों से दूर रहा जा सकता है. जल्दबाजी में किसी भी कार्य योजना में बदलाव की कोशिश नुकसान दे सकती है. किसी सहकर्मी की आलोचनात्मक टिप्पणी को व्यक्तिगत रूप से लेने से तनाव हो सकता है. इस स्थिति में सामने वाले से स्पष्ट बातचीत कर सकते हैं. छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव करने की जगह अपने मन में सकारात्मकता बढ़ाएं. 

स्वास्थ्य/Health

शरीर में कैल्शियम की कमी होने से घुटनों में अकड़न बढ़ सकती है. कैल्शियम युक्त पदार्थों का सेवन करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

अनावश्यक खर्चों से बचकर रहे. दूसरों की देखा-देखी अनावश्यक वस्तुओं की खरीदारी न करें. 

रिश्ते/Relationship

परिवार को पर्याप्त समय दे. मित्रों और सहयोगियों के साथ सीमित समय व्यतीत करें.
 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button