खबर

ट्रंप बनाएंगे ‘AI फोर्स’, चीफ की घोषणा जल्द करने का किया ऐलान, बताया क्यों कर रहे ऐसा | Trump will make AI Force announces imminent appointment of chief and explains the reason behind the move


US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के रेगुलेशन की देखरेख के लिए एक “AI फ़ोर्स” बना रहे हैं, जबकि AI के डेवलपमेंट को धीमा करने की मांगें भी उठ रही हैं. उन्होंने कहा कि वह जल्द ही एक AI “जार” (चीफ अधिकारी) की भी घोषणा करेंगे. 80 वर्षीय प्रेसिडेंट ने AI और डेटा सेंटरों की आलोचना करने वालों पर निशाना साधा और कहा कि वह उस इंडस्ट्री को “बर्बाद” नहीं होने देंगे जिसे लिबरल लोग खत्म करना चाहते हैं.

ट्रंप ने क्या लिखा

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, ‘पिछले कुछ सालों में, हमारे देश को बर्बाद करने के मकसद से कट्टरपंथी वामपंथी डेमोक्रेट्स ने कई झूठी बातें फैलाई हैं. रूस, रूस, रूस; यूक्रेन, यूक्रेन, यूक्रेन; ग्लोबल वार्मिंग; महाभियोग का पहला और दूसरा नाटक; महिलाओं के खेलों में पुरुषों का शामिल होना; सबके लिए ट्रांसजेंडर की बात; और अब AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को खत्म या बर्बाद करने की कोशिश — और अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर, मैं ऐसा नहीं होने दूंगा. यह सब हमारे डेटा सेंटर्स पर हमले से शुरू हुआ, जब तक कि लोगों को यह समझ नहीं आया कि जिन समुदायों में ये बने थे, उनके लिए ये कितने फायदेमंद थे. इसका नतीजा बेहतर सैलरी, कम टैक्स और सुरक्षित सड़कों के रूप में सामने आया, और डेटा सेंटर्स पर हमले की वह पागलपन भरी कोशिश काफी हद तक नाकाम रही. इसलिए अब, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने “ग्लोबल वार्मिंग” शब्द को बदलकर “क्लाइमेट चेंज” (जलवायु परिवर्तन) कर दिया था, ताकि इसमें शक का दायरा बड़ा हो सके.  

Latest and Breaking News on NDTV

अब वे सीधे AI पर निशाना साध रहे हैं. हम इस शानदार इंडस्ट्री की ग्रोथ में किसी भी तरह की रुकावट नहीं डालेंगे और न ही इसे दबाएंगे. बल्कि, हम इसे बढ़ावा देंगे, इसकी मदद करेंगे और इसके विकास पर नजर रखेंगे! हालांकि, हम गलत कामों पर भी नजर रखेंगे, और अपने मौजूदा क्रिमिनल और सिविल जस्टिस सिस्टम के ज़रिए हम ऐसा आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए, मैं AI फोर्स बना रहा हूं, ठीक वैसे ही जैसे मैंने अपने पहले कार्यकाल में स्पेस फोर्स बनाई थी, जो बहुत सफल रही. इसी दिशा में, मैं जल्द ही AI “जार” (प्रमुख) की घोषणा करूंगा.  इसके लिए सिर्फ हाई IQ वाले लोग ही अप्लाई करें! AI अगली इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन (औद्योगिक क्रांति) या इंटरनेट जैसा है, लेकिन यह उससे भी बड़ा और ज्यादा असरदार होगा; शायद हमारे देश की GDP का 25% हिस्सा इसी से आए. हम चीन और बाकी दुनिया से आगे हैं, और मैं चाहता हूं कि हम आगे ही बने रहें!’

वोटिंग भी करा रहे

फिर एक घंटे बाद ट्रंप ने वोटिंग शुरू कराते हुए लिखा, ‘बहुत से लोगों का मानना ​​है कि AI या ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (Artificial Intelligence) शब्द गलत और बेअसर हैं. इस नई घटना के लिए ‘सुपीरियर इंटेलिजेंस’ (SI), ‘एक्सट्रीम इंटेलिजेंस’ (EI) या ‘सुप्रीम इंटेलिजेंस’ (SI) जैसे शब्द कहीं ज्यादा बेहतर और सटीक होंगे. यह एक पोल है और मैं चाहूंगा कि सभी लोग इसमें वोट करें! लगातार बढ़ रही इस “क्रांति” के लिए सबसे अच्छा नाम कौन सा है?’ 

यह भी पढ़ें-

ट्रंप ने भारत को रूसी तेल खरीदने से रोका या टैरिफ लगाया तो अमेरिकियों पर आएगी आफत

डायना कैसे बनीं ब्रिटेन की राजकुमारी, भाई ने अपनी नई किताब में खोले बड़े राज; शाही घराने की गजब कहानी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button