
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार 19 सितंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर दौरे पर रहे, जहां वे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में राहुल गांधी के सामने एक युवक ने पीएम मोदी की मिमिक्री की, जिस उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. साथ ही, कार्यक्रम में राहुल गांधी की गईं कुछ अन्य टिप्पणियों को लेकर भी भाजपा अब राहुल गांधी पर हमला हो गई. मप्र के सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को झूठ की गूंज करार दिया. उन्होंने कहा कि आज मप्र का स्कूल शिक्षा बजट ₹38,658 करोड़ है, जो आपकी सरकार में ₹2,000 करोड़ के आसपास था.

मप्र के सीएम मोहन यादव.
कांग्रेस जनता के बीच भ्रम पहला रही- सीएम यादव
मप्र के सीएम मोहन यादव ने राहुंल गांधी के कार्यक्रम को ‘झूठ की गूंज’ करार दिया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा की तरह वे अपने विषय के प्रति लापरवाह नजर आए. बिना तैयारी के उन्होंने कुछ बच्चों और युवा मित्रों से संवाद किया, जिससे लगा कि कांग्रेस ने जनता के बीच भ्रम फैलाने की दृष्टि से यह कार्यक्रम आयोजित किया. दुख इस बात का है कि जब बात बच्चों और स्कूल शिक्षा की आती है, तो तथ्यों को भी सामने रखना चाहिए.
मप्र का स्कूल शिक्षा बजट ₹38,658 करोड़
मप्र में सांदीपनि विद्यालयों सहित सरकार की विभिन्न पहलों के परिणामस्वरूप ड्रॉपआउट दर को शून्य तक लाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम हुआ है. वर्ष 1956 से 2002-03 तक अधिकांश समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही, उस समय स्कूल शिक्षा का बजट लगभग ₹2,000 करोड़ के आसपास था, जबकि आज मप्र का स्कूल शिक्षा बजट ₹38,658 करोड़ है.
धर्मेंद्र प्रधान बोले- सच्चाई लफ्फाजी से अधिक महत्वपूर्ण
भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने एक्स पर लिखा- विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक माइक लेकर और एक गढ़ी हुई ‘सिस्टम बनाम छात्र’ की कहानी के साथ इंदौर आए. ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों द्वारा सामना की जाने वाली हर चुनौती को ‘कब्जे में लिए गए सिस्टम’ के सबूत के रूप में चित्रित किया. लेकिन, सच्चाई लफ्फाजी से अधिक महत्वपूर्ण है. छात्र जवाबों के हकदार हैं, न कि राजनीतिक नाटक के. विपक्ष के नेता अपना एजेंडा बेचने में व्यस्त हैं.
लोन मिल रहा, बुनियादी ढांचा मजबूत हो रहा
परीक्षा में गड़बड़ी के लिए कानून बनाया
मोदी सरकार ने 2024 में परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ एक समर्पित कानून बनाया और अब इसे और कड़े दंड व फास्ट-ट्रैक अदालतों के साथ मजबूत किया है, ताकि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को सख्त सजा मिले. छात्रों द्वारा उठाई गई चिंताओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए. लेकिन, अवसर, बुनियादी ढांचे और पारदर्शिता का विस्तार करने के लिए किए जा रहे कार्यों को भी गंभीरता से लिया जाना चाहिए.
मां राजनीति का विषय नहीं, अपमान स्वीकार्य नहीं
उत्तराखंड के सीएम धामी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए एक्स पर लिखा- इंदौर के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे जाएं और उस पर राहुल गांधी हंसे, यह दृश्य बेहद शर्मनाक और पीड़ादायक है. मां राजनीति का विषय नहीं होती, मां का अपमान किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता.

उत्तराखंड के सीएम धामी ने राहुल गांधी पर हमला बोला.
एबीवीपी की जीत ने राहुल गांधी की ‘झूठ की गूंज’ को तार-तार किया
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कहा- राहुल गांधी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो सुधरने वाले नहीं हैं. वे बनावटी निराशा फैलाने की आदत से बाहर नहीं निकलेंगे. डूसू चुनाव के नतीजों में एबीवीपी की शानदार जीत ने राहुल गांधी की ‘झूठ की गूंज’ को पूरी तरह से तार-तार कर दिया है. अगर, उनमें जरा भी आत्मसम्मान बचा होता तो वे छात्रों से माफी मांगते. इसके बजाय वे लगातार जहर उगल रहे हैं. डूसू चुनाव का संदेश साफ है कि छात्रों को ऐसे लोग नहीं चाहिए जो नकारात्मकता फैला रहे हैं. उन्हें समाधान चाहिए.
VIDEO: मनुस्मृति पर राहुल गांधी से नाजिया खान ने पूछे तीखे सवाल, इंदिरापुरम में शिकायत भी दर्ज कराई





