खबर

DSP सद्दाम हुसैन ने बेटे को बनाया नन्हा कान्हा, जन्माष्टमी पर दिखी भाईचारे की खूबसूरत मिसाल | DSP Saddam Hussain dressed his son as little Kanha beautiful example brotherhood witnessed on Janmashtami


भारत की पहचान उसकी विविधता और एकता से होती है. यहां अलग-अलग धर्म और समुदाय के लोग अपने-अपने त्योहार मनाते हैं, लेकिन कई मौके ऐसे आते हैं जब लोग धार्मिक सीमाओं से ऊपर उठकर एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होते दिखाई देते हैं. बिहार के कटिहार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ऐसी ही एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है, जिसकी चर्चा पूरे शहर में हो रही है.

बेटे को बनाया बाल गोपाल

कटिहार के ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन ने जन्माष्टमी के अवसर पर अपने बेटे मोहम्मद अली को भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप यानी नन्हे कान्हा की तरह सजाया. मोर मुकुट, पीत वस्त्र और कान्हा की वेशभूषा में सजा मोहम्मद अली बेहद आकर्षक लग रहा था. इसके बाद डीएसपी सद्दाम हुसैन अपनी पत्नी और बेटे के साथ शहर की सड़कों पर निकले. नन्हे कान्हा का रूप देखते ही लोगों की नजरें उस पर टिक गईं.

Latest and Breaking News on NDTV

लोगों के आकर्षण का केंद्र बना नन्हा कान्हा

जन्माष्टमी उत्सव के दौरान मोहम्मद अली लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया. सड़क पर मौजूद लोगों ने नन्हे कान्हा के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और इस खास पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया. कई पुलिसकर्मी भी इस मौके पर बच्चे के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए. मौके पर मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे सामाजिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण बताया.

भाईचारे का दिया संदेश

डीएसपी सद्दाम हुसैन के इस कदम को लोग भाईचारे और आपसी सम्मान का संदेश मान रहे हैं. जन्माष्टमी के मौके पर सामने आई यह तस्वीर बताती है कि त्योहार सिर्फ किसी एक समुदाय के नहीं होते, बल्कि खुशियां बांटने और लोगों को जोड़ने का माध्यम भी बनते हैं. कटिहार में नन्हे कान्हा बने मोहम्मद अली की तस्वीर अब सोशल मीडिया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- 

देशभर में जन्माष्टमी की धूम, मथुरा से दिल्ली तक सजे मंदिर, देखिए खास तस्वीरें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button