खबर

Amazon इंजीनियर ₹46 लाख का पैकेज छोड़ बना इंड‍ियन आर्मी अफसर, 7 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार | shardendu tiwari quits 46 lakh amazon job joins indian army ota gaya


Shardendu Tiwari Success Story: भारतीय सेना की वर्दी के सामने सारे सपने फीके हैं. इस बात का ताजा उदाहरण अमेजन के उस इंजीनियर शारदेंदु तिवारी की सक्सेस स्टोरी है, जिन्होंने इंडियन आर्मी जॉइन करने के लिए 46 लाख रुपये का पैकेज छोड़ दिया. ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), गया से भारतीय सेना में बतौर अधिकारी कमीशन होने वाले लखनऊ के नीलमथा निवासी 27 वर्षीय शारदेंदु तिवारी के बुलंद हौसले और देश सेवा के अटूट जज्बे के आगे लाखों का कॉर्पोरेट पैकेज भी फीका पड़ गया.

शारदेंदु अमेजन कंपनी में क्लाउड इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. इसके अलावा उनके पास वैश्विक एयरोस्पेस कंपनी ‘एयरबस’ में भी काम करने का अवसर था, जिसे छोड़कर उन्होंने सेना की वर्दी को चुना. शारदेंदु तिवारी का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के पीपरगांव का रहने वाला है. उनके पिता, मानद कैप्टन राजकुमार तिवारी, सेना सेवा कोर (ASC) में 36 वर्षों तक देश की सेवा कर चुके हैं. अब पिता की देश सेवा की इस विरासत को उनका बेटा आगे बढ़ाएगा.
shardendu tiwari quits 46 lakh amazon job joins indian army ota gaya

shardendu tiwari:  27 वर्षीय शारदेंदु तिवारी के बुलंद हौसले और देश सेवा के अटूट जज्बे के आगे लाखों का कॉर्पोरेट पैकेज भी फीका पड़ गया.

एयरबस का ऑफर ठुकराया, 7 विफलताओं के बाद 8वें प्रयास में मारी बाजी

भारतीय सेना के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शारदेंदु तिवारी की सफलता की कहानी शेयर की गई है. केंद्रीय विद्यालय, चंडीमंदिर से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC), चंडीगढ़ से बी.ई. (आईटी) और एम.टेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी) की पढ़ाई की. 

इंजीनियरिंग करने के बाद उन्हें अमेजन में शानदार पैकेज पर नौकरी मिली. इसके बावजूद शारदेंदु तिवारी ने भारतीय सेना में अफसर बनने का अपना सपना जिंदा रखा. वे लगातार 7 बार असफल हुए, लेकिन हिम्मत नहीं हारी और 8वें प्रयास में सफलता हासिल की. शारदेंदु ने टेक्निकल एंट्री रूट के जरिए सेना जॉइन की है, जिससे वे तकनीक से जुड़े रहते हुए देश की रक्षा करेंगे. 

shardendu tiwari quits 46 lakh amazon job joins indian army ota gaya

शारदेंदु ने टेक्निकल एंट्री रूट के जरिए सेना जॉइन की है,

OTA गया में बने सीनियर अंडर ऑफिसर

OTA गया में ट्रेनिंग के दौरान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व कौशल को देखते हुए उन्हें ‘सीनियर अंडर ऑफिसर’ चुना गया, जो अकादमी में सबसे उच्च कैडेट पदों में से एक है. बास्केटबॉल और टेबल टेनिस के शौकीन शारदेंदु का कहना है कि थ्रिल, एडवेंचर और फील्ड सर्विस की ललक ने उन्हें हमेशा सेना की ओर आकर्षित किया. 

यह भी पढ़ें- वो अग्निवीर जो भारतीय सेना में बना अफसर, T-90 टैंक गनर से OTA तक ऐसे पहुंचे विकास गौतम 

यह भी पढ़ें- Success Story: प‍िता की मौत के बाद पाई-पाई को तरसीं, अब तीनों बहनें सरकारी टीचर

यह भी पढ़ें- LBSNAA अंग्रेजों का होटल कैसे बना IAS-IPS की पाठशाला? 2 बार अचानक हो गया था तबाह 

यह भी पढ़ें- CISF जवानों के बच्चों को IAS-IPS बनाएगी दृष्टि आईएएस, विकास दिव्यकीर्ति के साथ हुआ MoU






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button