खबर

DIY Tan Removal Soap: टैनिंग हटाने के लिए क्या लगाना चाहिए? जानिए टैनिंग हटाने वाला साबुन घर पर कैसे बनाएं | How to remove tanning from body know DIY Tan removal soap making process tanning kaise hataye



DIY Tan Removal Soap: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जा रही हैं. इस मौसम में भी धूप, प्रदूषण और धूल-मिट्टी की वजह से त्वचा पर टैनिंग और दाग-धब्बों की समस्या हो जाती है. ऐसे में अधिकतकर लोग स्किन को साफ और निखरी हुई बनाने के लिए बाजार में मिलने वाले टैनिंग रिमूवल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी मन मुताबिक रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय ही बेहद कारगर साबित होते है. अगर आप भी टैनिंग कम करने और त्वचा की चमक बढ़ाने का आसान तरीका ढूंढ रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको DIY ब्राइटनिंग सोप बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. इससे न केवल टैनिंग हटेगी बल्कि स्किन भी निखर जाएगी. इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर @beautifulyoutips नाम के पेज से दी गई है.

साबुन बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • 1 स्किन ब्राइटनिंग सोप
  • 4 व्हाइटनिंग कैप्सूल
  • 2-3 चम्मच आलू का रस
  • 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर
  • 1 चुटकी हल्दी
  • 1 चम्मच कॉफी
  • कुछ बूंदें नींबू का रस

कैसे बनाएं साबुन?

सबसे पहले स्किन ब्राइटनिंग सोप को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब डबल बॉयलर की मदद से इसे पिघला लें. जब साबुन पूरी तरह पिघल जाए, तब इसमें व्हाइटनिंग कैप्सूल, आलू का रस, मुल्तानी मिट्टी, हल्दी, कॉफी और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. तैयार मिश्रण को किसी भी सिलिकॉन मोल्ड या मनचाहे सांचे में डाल दें. इसे कुछ घंटों तक सेट होने दें. जब साबुन पूरी तरह हार्ड हो जाए तो इसे मोल्ड से बाहर निकाल लें.

देखिए ये वीडियो

कैसे करें इस्तेमाल?

इस साबुन का इस्तेमाल रोजाना नहाने या चेहरा साफ करने के दौरान यूज करें. इसके नियमित उपयोग से त्वचा की सतह पर जमी गंदगी साफ होती है और स्किन अधिक साफ-फ्रेश नजर आती है. साथ ही धूल-मिट्टी से होने वाली टैनिंग से छुटकारा मिलता है.

यह भी पढ़ें: दिवाली की पूजा से पहले तांबे का लोटा कैसे साफ करें? जानिए तांबे के बर्तन साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें: Diwali Mehndi Design 2026: दिवाली पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, देखें Photos







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button