
नई दिल्ली:
दिवाली के मौके पर रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आ गई. रात तक दिवाली मनाने के बाद इसके और खराब होने की आशंका है. दिन भर का औसत AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 376 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. शहर में धुएं और धूल की एक घनी परत छा गई, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई. अनुमान है कि दिवाली के जश्न, वाहनों से निकलने वाले धुएं और पराली जलाने के पीक सीजन की वजह से सोमवार को एयर क्वालिटी ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच जाएगी. रविवार को डेटा कलेक्ट करने वाले 59 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 12 में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में और 22 में ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही. दिल्ली में सबसे खराब AQI जहांगीरपुरी में 463 दर्ज की गई.
कैसी है आपके शहर की हवा?
शहर दर शहर एक्यूआई…

- फरीदाबाद 326
- गाजियाबाद 367
- ग्रेटर नोएडा 348
- गुरुग्राम 323
- लखनऊ 315
- चेन्नई 404
- आगरा 332
- अमृतसर 311
- अहमदाबाद 115
- अजमेर 139
- अमरावती 289
अन्य शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स देखने के लिए यहां क्लिक करें.
EWS के मुताबिक, 6 हजार वर्ग मीटर प्रति सेकंड से कम का वेंटिलेशन इंडेक्स और 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम की औसत हवा की गति, प्रदूषकों को प्रभावी ढंग से फैलने से रोकने के लिए प्रतिकूल है.
रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में PM2.5 सबसे प्रमुख प्रदूषक रहा, जिसमें पटाखों से निकलने वाले उत्सर्जन ने पार्टिकुलेट मैटर (धूल-कणों) के स्तर को और बढ़ा दिया. दिल्ली के लिए ‘डिसीजन सपोर्ट सिस्टम’ (DSS) के मुताबिक, रविवार को शहर के प्रदूषण में परिवहन क्षेत्र का योगदान सबसे ज्यादा (19 प्रतिशत) रहने का अनुमान है.
यह भी पढ़ें | दिवाली पर दिल्ली-NCR में AQI खतरनाक लेवल पर, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से 10 राज्यों में बारिश की संभावना
यह भी पढ़ें | दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में गलती से भी न जलाएं ये पटाखे, हो सकती है 3 साल की जेल और भारी जुर्माना!





