खबर

जयपुर: रेनवाल में लगी भीषण आग में 8 मवेशी जिंदा जले, छप्पर में रखा चारा भी जलकर राख | jaipur renwal massive fire broke out eight cattle burned alive fodder also reduced ashes


जयपुर: रेनवाल में लगी भीषण आग में 8 मवेशी जिंदा जले, छप्पर में रखा चारा भी जलकर राख

जयपुर में भीषण आग में जले कई मवेशी.

Photo: NDTV

जयपुर:

राजस्थान के जयपुर में भीषण आग लगने की जानकारी सामने आई है. जयपुर के रेनवाल में वार्ड नंबर 33 में छपरपोश में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. आग की चपेट में आने से बाड़े में बंधे आठ मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं, छप्पर में रखा चारा भी जलकर पूरी तरह राख हो गया. जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 33 में पार्षद बोदूराम कुमावत के बाड़े में अचानक आग लग गई. 

Latest and Breaking News on NDTV
हादसे के बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बाड़े में रखा चारा व अन्य सामान इसकी चपेट में आ गया. आग में आठ मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई, हादसे में परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.

घटना की जानकारी मिलते ही रेनवाल नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया. फिलहाल, आग लगने के पीछे की असली वजहें अभी तक सामने नहीं आ सकी हैं. गनीमत रही कि दमकलकर्मियों की तत्परता से आग आसपास के रिहायशी इलाकों तक नहीं फैली और एक बड़ा हादसा टल गया.

(जयपुर से सोनू गंगवाल की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें | जयपुर Cafe संचालक मयंक गोपालिया पर बीच सड़क पर लोहे के रॉड से हमला, CCTV फुटेज में कैद हुआ खौफनाक मंजर

यह भी पढ़ें | राजस्थान के बहरोड़ से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव का निधन; लंबे समय से थे कैंसर से पीड़ित




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button