खबर

Dhanteras 2026: धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं? | dhanteras ke din kya kharidna chahiye or kya nahi Dhanteras date and puja



दिवाली आने में अब सब कुछ ही दिन बचें हैं. दिवाली का त्योहार पांच दिनों तक चलता है और इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है. इस साल धनतेरस 6 नवंबर को मनाई जाएगी. इस दिन लोग कई नई चीजें खरीदते हैं, क्योंकि धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुएं घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाने का प्रतीक मानी जाती हैं. इसके अलावा धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने से आर्थिक उन्नति का आशीर्वाद मिलता है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं.

झाड़ू खरीदें

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है. झाड़ू को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि दिन झाड़ू घर लाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और समृद्धि का आगमन होता है.

सोना-चांदी खरीदें

धनतेरस पर सोना, चांदी या चांदी का सिक्का खरीदना काफी शुभ माना जाता है. इस दिन जो लोग सोना-चांदी नहीं खरीद सकते, वे अपनी क्षमता के अनुसार कोई छोटी वस्तु भी खरीद सकते हैं. जैसे स्टील, तांबा, पीतल या चांदी के बर्तन खरीद सकते हैं.

हल्दी की गांठ और धनिया

धनतेरस के दिन हल्दी की गांठ और धनिया भी खरीदना शुभ माना जाता है, क्योंकि इन्हें पूजा में शामिल किया जाता है और ये शुभता का प्रतीक माने जाते हैं.

बतासे और मिठाई

धनतेरस के दिन बतासे और मिठाई खरीदकर पूजा में चढ़ाएं और फिर प्रसाद के रूप में लोगों में बांटे.

धनतेरस पर क्या करें?

धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता हैं. धनतेरस की शाम घर के द्वार और पूजा स्थल पर दीपक जलाएं.

यह भी पढ़ें:- कार्तिक के महीने में तुलसी पूजा और तुलसी दीपदान कैसे करें? जानें सही विधि और नियम

यह भी पढ़ें:- क्या कार्तिक स्नान में रोज सिर धोना जरूरी है? जानें कार्तिक स्नान के क्या हैं नियम





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button