
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का अपमान करने का आरोप लगाया और उनसे देश से माफी मांगने की मांग की.
बीजेपी ने दावा किया है कि कांग्रेस के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ का पूरा संस्करण गाए जाने पर पार्टी के इन नेताओं ने आपत्ति जताई थी. यादव ने आरोप लगाया कि ‘वंदे मातरम्’ का गायन बाधित किया गया और राष्ट्रगीत का अपमान हुआ.
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘देश को दी नई दिशा’
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की माफी की मांग
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण संस्करण के गायन की व्यवस्था कराई. मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ उपन्यास ‘आनंद मठ’ के माध्यम से दुनियाभर में लोकप्रिय हुआ और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों ने भी इसे गाया था. उन्होंने कहा, “वंदे मातरम् वह नारा और गीत था जिसे स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देते समय गाया. इसलिए इसका अपमान निंदनीय है.”
यादव ने कहा, “मेरा मानना है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी, जो भी इसके अपमान में शामिल रहे हैं, उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए. मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही अपनी गलती स्वीकार करेंगे और राष्ट्र से माफी मांगेंगे.”
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कांग्रेस के मुख्यालय में शनिवार (15 अगस्त) को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया था. इस दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी में उपस्थित रहे. ध्वजारोहण के बाद जब पूरा वंदे मातरम गाया गया. इसका एक वीडियो भी सामने आया जिसमें सोनिया गांधी वंदे मातरम के दौरान खड़गे को कुछ इशारा करते नजर आ रही हैं. राहुल गांधी ने भी कुछ इशारा किया था.
अब इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि पूरा वंदे मातरम गाने को लेकर सोनिया गांधी ने आपत्ति जताई है. हालांकि, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसपर सफाई भी दी है और कहा कि ‘वंदे मातरम’ का पूरा संस्करण गाया गया था. चूंकि कांग्रेस अध्यक्ष काफी देर से खड़े थे तो सोनिया उनके लिए कुर्सी लाने के लिए कह रही थीं.
बता दें कि पिछले महीने संसद ने एक विधेयक पारित किया था जिसमें राष्ट्रगीत के अपमान को दंडनीय अपराध बनाने का प्रावधान किया गया है. कानून में ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान दर्जा दिया गया है.
नसीम सिद्दीकी बोले- ‘PM का रोजगार छीन AI ट्रेनिंग का ऐलान हास्यास्पद’