खबर

CCTV से रखता था पत्नी की हर हरकत पर नजर… डॉक्टर की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने की आत्महत्या | ambernath suicide vishakha tilkar doctor wife in Ambernath, Thane, committed suicide, driven to step by CCTV surveillance


महाराष्ट्र के ठाणे के अंबरनाथ में एक पत्नी दिनभर क्या करती है और किससे बात करती है? इस पर नजर रखने के लिए डॉक्टर पति ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे. पड़ोसी से बात करने पर पत्नी की बेरहमी से पिटाई की गई और ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर 26 वर्षीय विशाखा तिलकर ने आत्महत्या कर ली. इस मामले में डॉक्टर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सास और देवर की तलाश जारी है.

परिजनों का आरोप है कि शादी के दौरान मनमुताबिक मान-सम्मान न मिलने से ससुराल वाले नाराज थे. मायके से गहने और पैसे लाने के लिए विशाखा पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था. विशाखा शिंदे और डॉक्टर नितिन तिलकर की शादी 30 अप्रैल को हुई थी. शादी से पहले सब कुछ ठीक था. लेकिन शादी के बाद स्थिति बदल गई। विशाखा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा.

जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे

परिजनों का आरोप है कि पति नितिन तिलकर ने पत्नी की हर गतिविधि पर नज़र रखने के लिए घर के अंदर और बाहर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे. वह किसी से भी बात करती, तो घर लौटने पर उसे बुरी तरह पीटा जाता था. दो दिन पहले एक पड़ोसी महिला से बात करने के कारण उसे पीटा गया था, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले विशाखा ने अपने साथ हो रहे अत्याचार के बारे में अपनी मां को बताया था. माता-पिता उसे मायके लाने की तैयारी कर ही रहे थे कि तभी उन्हें उसके द्वारा फांसी लगाने की खबर मिली.

इस मामले में अंबरनाथ के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में पति डॉक्टर नितिन तिलकर, सास छाया तिलकर और देवर निनाद तिलकर के खिलाफ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी डॉक्टर पति को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें : हिस्ट्री क्लास के लिए बंद होंगे 2,000 स्टोर्स… साउथ कोरिया में Starbucks से आखिर ‘गलती’ क्या हो गई?

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध – सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

लेखक के बारे में

img

पूजा भारद्वाज

Associate Editor -Current Affairs, News Input

पूजा भारद्वाज भारतीय टीवी पत्रकारिता का एक प्रतिष्ठित और भरोसेमंद नाम हैं। उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग, सधी हुई एंकरिंग और खबरों का गहरा विश्लेषण उनकी पत्…
और पढ़ें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button