खबर

Bhai Dooj 2026: भाई दूज का पावन त्योहार आज, नोट करें तिलक का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व | Bhai Dooj 2026 date and time tilak shubh muhurat puja Vidhi significance


Bhai Dooj Tilak Shubh Muhurat: आज यानी 11 नवंबर को देशभर में भाई दूज का पावन त्योहार मनाया जा रहा है. इस पर्व को भाई-बहन के प्यार और अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है. इस दिन बहनें अपने भाइयों के तिलक लगाती हैं, उनकी आरती उतारती हैं और उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. वहीं भाई भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपना प्यार, सम्मान और साथ हमेशा बनाए रखने का वादा करते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार भाई दूज का त्योहार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. आइए जानते हैं भाई दूज की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व.

भाई दूज 2026 तिथि

हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 10 नवंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे हो गई है. वहीं, इस तिथि का समापन आज 11 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए भाई दूज का पर्व 11 नवंबर को मनाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: भाईदूज पर पूजा थाली में क्या-क्या होना चाहिए? पूजन सामग्री और शुभ मुहूर्त

क्या है तिलक का शुभ मुहूर्त?

11 नवंबर को भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहू्र्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. इस अवधि में सभी बहनें विधि विधान से भाई को तिलक लगा सकती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

भाई दूज की पूजा कैसे करें?

  • भाई दूज के दिन सुबह स्नान करके साफ और स्वच्छ कपड़े पहनें. कई बहनें तिलक करने तक व्रत भी रखती हैं. पूजा के लिए एक थाली तैयार करें, जिसमें रोली या कुमकुम, अक्षत (साबुत चावल), दीपक, मिठाई, सूखा नारियल और कलावा (मौली) रखें. कई परिवार पूजा की थाली में पान के पत्ते और सूखे मेवे भी शामिल करते हैं. 
  • इसके बाद भाई को साफ आसन पर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठाएं. बहन भाई के माथे पर रोली और चावल का तिलक लगाती है, उसकी कलाई पर कलावा बांधती है और दीपक से आरती उतारती है. फिर मिठाई खिलाकर भाई के अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और लंबी उम्र की कामना करती है. 
  • परंपरा के अनुसार, अगर बहन बड़ी हो तो भाई उसके चरण स्पर्श करता है और उसे उपहार देकर हमेशा साथ देने का वादा करता है. इसके बाद बहन के घर भोजन करने की परंपरा भी है. मान्यता है कि भाई दूज के दिन बहन के हाथों से बना भोजन करने पर यमराज का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

भाई दूज का महत्व

धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने पहुंचे थे. इसी घटना की स्मृति में भाई दूज का पर्व मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज के दिन यमुना नदी में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन पवित्र स्नान करने वाले भक्तों को पुण्य फल प्राप्त होता है और उन्हें यमराज के भय से मुक्ति मिलती है. साथ ही, जीवन में सुख, समृद्धि और दीर्घायु का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है.

यह भी पढ़ें: Bhai Dooj 2026: राशि अनुसार गिफ्ट देंगे तो चमकेगा बहन का भाग्य, जानिए किस राशि को क्या दें?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button