

आज दिन कुछ राशियों के लिए नई खुशियां और सफलता लेकर आ सकता है तो कुछ लोगों को अपने व्यवहार और फैसलों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी. किसी को पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा तो किसी के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग भी बन रहे हैं. वहीं, कुछ राशि वालों को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी. ज्योतिषाचार्य आचार्य मदन मोहन के अनुसार, आइए जानते हैं बुधवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है. साथ ही जानिए अपना शुभ रंग, भाग्य अंक और दिन का उपाय.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुधवार का दिन खुशियां लेकर आ सकता है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन मित्रों के माध्यम से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. जमीन या वाहन से जुड़ा लेनदेन आपके हित में हो सकता है. घर-परिवार में कोई नई खुशी मिलने के योग हैं. आर्थिक मामलों में भी लाभ के अच्छे संकेत हैं.
उपाय: बंदरों को केला खिलाएं.
भाग्य अंक: 2
शुभ रंग: लाल
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं. आपकी बनाई गई रणनीति सफल हो सकती है. हालांकि, ज्योतिषाचार्य की सलाह है कि सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बनाकर रखें और अपने जरूरी कामों पर ध्यान दें. मित्रों के सहयोग से विदेश यात्रा की योजना बन सकती है. अचाानक धन लाभ होने की संभावना है. घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम या उत्सव के कारण खुशियों का माहौल रहेगा.
उपाय: गाय को रोटी खिलाएं.
भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन आर्थिक मामलों में राहत देने वाला हो सकता है. किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. आपके काम अच्छे रहेंगे, लेकिन बजट बनाते समय कुछ अतिरिक्त गुंजाइश जरूर रखें. किसी बड़े व्यक्ति की राय आपके फैसले से अलग हो सकती है. मित्रों की मदद से काम पूरे होंगे. देश-विदेश से शुभ समाचार मिलने के योग हैं. हालांकि, विरोधी आपकी परेशानी बढ़ाने की कोोशिश कर सकते हैं.
उपाय: पुराने वस्त्रों का दान करें.
भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: नीला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को बुधवार को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. कोई विश्वसनीय व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है, इसलिए आंख बंद करके किसी पर भरोसा न करें. मानसिक संतुलन बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. पुराने मामलों की दोबारा जांच या उनसे जुड़ी जानकाारी जुटाने से फायदा हो सकता है. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. समुद्री यात्रा के योग भी बन रहे हैं.
उपाय: दूध का दान करें.
भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को कोई नई वस्तु मिल सकती है. वाहन खरीदने की इच्छा भी पूरी होने के योग हैं. हालांकि, बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें. कार्यक्षेत्र में उन्नति से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. लंंबे समय से चल रहा विवाद सुलझने की संभावना है. घर-परिवार की परेशानियां कम होंगी और किसी मांगलिक कार्य के आयोजन की स्थिति बन सकती है.
उपाय: लाल मसूर की दाल का दान करें.
भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: पीला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन महत्वपूर्ण रह सकता है. आपकी बातों और विचारों को विशेष महत्व मिल सकता है. धार्मिक और आध्यात्मििक कार्यों में आपका समय बीतेगा. किसी कानूनी विवाद में सफलता मिलने के योग हैं. हालांकि, केवल भाग्य के भरोसे न बैठें और अपने प्रयास जारी रखें. किसी परिचित व्यक्ति के माध्यम से लाभ मिल सकता है. लंबे समय से अटका हुआ धन भी वापस मिलने की संभावना है.
उपाय: चप्पल का दान करें.
भाग्य अंक: 1
शुभ रंग: हरा
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए बुधवार आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में अच्छा रह सकता है. आप परिवार या कारोोबार से जुड़े कामों में धन निवेश करने की योजना बना सकते हैं. कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं. विदेश यात्रा की योजना सफल हो सकती है और कोई उपयोगी वस्तु खरीदने का मौका मिलेगा. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है. नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं. जरूरत पड़ने पर आर्थिक मदद भी मिल सकती है.
उपाय: चावल का दान करें.
भाग्य अंक: 4
शुभ रंग: सिल्वर
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को विवादों से दूर रहने की जरूरत है. किसी कानूनी मामले के कारण उलझन बढ़ सकती है. परिचित लोगों के सामने अपनी निजी बातें या राज सााझा करने से बचें. क्रोध पर नियंत्रण रखें और आत्मविश्वास बनाए रखें. चुनौतियों के बावजूद आपको सफलता मिल सकती है. कार्य और कारोबार में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा. इस दौरान अपनीी सेहत का भी खास ध्यान रखें.
उपाय: गौशाला में गेहूं का दान करें.
भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: लाल
धनु राशि
धनु राशि वालों की किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है. लंबे समय से रुका हुआ काम दोबारा शुरू होने के योग हैं. प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है. घर-परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा और गृहस्थ जीवन का सुख मिलेगा. हालांकि, आपसी मतभेदों से बचकर रहें. ज्योतिषाचार्य ने बढ़ते वजन को लेकर भी सावधानी बरतने की सलाह दी है. खानपान और दििनचर्या पर ध्यान देना जरूरी होगा.
उपाय: बेसन का दान करें.
भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: केसरिया
ये भी पढ़ें- Palmistry: क्या आपकी हथेली में दिखता है ये निशान? जानिए क्या कहते हैं इसके संकेत
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए बुधवार कई मामलों में शुभ संकेत लेकर आ सकता है. नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलने के योग हैं. जिन लोगों के विवाह से जुड़े काम अटके हुए हैं, उनके लिए अच्छे रिश्ते आने या बात पक्की होने की संभावना है. कानूनी विवाद में सफलता मिल सकती है और विरोधियों पर आप भारी पड़ सकते हैं. मकान से जुड़ा कोई काम भी सफलताापूर्वक पूरा होने के संकेत हैं.
उपाय: काले उड़द का दान करें.
भाग्य अंक: 2
शुभ रंग: काला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन इच्छाओं की पूर्ति का संकेत दे रहा है. आप जिस वस्तु को खरीदने की योजना बना रहे थे, उसे खरीदने का मौका मिल सकता है. सोचे हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा. मकान से जुड़ीी चिंता दूर हो सकती है. भौतिक सुख-सुविधाओं के साधन बढ़ेंगे. हालांकि, काम बिगड़ने की आशंका को देखते हुए जरूरी फैसले सोच-समझकर लें. संगीत और कला के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है.
उपाय: चप्पल का दान करें.
भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: नीला
मीन राशि
मीन राशि वालों को बुधवार को यात्रा के दौरान अपने खानपान का खास ध्यान रखना होगा. सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बनाकर रखना भी आपके लिए अच्छा रहेगा. पुराना विवाद खत्म होने की संभावना है, जिससे मन को राहत मिलेगी. स्वास्थ्य के प्रति लाापरवाही न करें और अपनी दिनचर्या ठीक रखें. घर में कोई नया सामान आ सकता है. वाहन खरीदने का सपना पूरा होने के योग हैं. किसी नए मेहमान के आने से परिवार में खुशियां बढ़ सकती हैं.
उपाय: केसर का दान करें.
भाग्य अंक: 1
शुभ रंग: नारंगी
ये भी पढ़ें- Chhath 2026 Bhajan: छठ महापर्व पर जरूर गाएं ये 3 भजन, भक्तिमय होगा माहौल, बनी रहेगी छठी मैया की कृपा





